
'ट्रंप आएंगे तो खालिस्तानियों को सबक सिखाएंगे, ट्रूडो को भी बात सुननी होगी...', अमेरिकी चुनाव पर बोले उद्योगपति शलभ कुमार
AajTak
रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन के संस्थापक और अमेरिकी उद्योगपति शलभ कुमार ने डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की दोस्ती की तारीफ की और कहा, ट्रंप और पीएम मोदी अच्छे दोस्त हैं, इसलिए ट्रंप के नेतृत्व में अगले चार साल शानदार होंगे. भारत में हिंदुओं के बारे में ट्रंप की स्थिति बहुत स्पष्ट है.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में आज (5 नवंबर) वोटिंग होनी है. रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस के बीच सीधा मुकाबला है. इस बीच, अमेरिकी उद्योगपति और रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन के संस्थापक शलभ कुमार ने आजतक से खास बातचीत की है और अमेरिकी चुनाव पर खुलकर चर्चा की. शलभ का कहना था कि अगर ट्रंप चुनाव जीतते हैं तो वो भारत और अमेरिका के बीच एक मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में काम करेंगे. जबकि कमला हैरिस नाम से हिंदू हैं, लेकिन उनके काम भारत विरोधी हैं.
शलभ ने ट्रंप और मोदी की दोस्ती की तारीफ की और कहा, ट्रंप और पीएम मोदी अच्छे दोस्त हैं, इसलिए ट्रंप के नेतृत्व में अगले चार साल शानदार होंगे. भारत में हिंदुओं के बारे में ट्रंप की स्थिति बहुत स्पष्ट है. कह सकते हैं कि यह 2016 से ही स्पष्ट है, जब उन्होंने 15 अक्टूबर को न्यू जर्सी की रैली में हिस्सा लिया था.
'ट्रंप जीते तो खालिस्तानियों पर कार्रवाई करेंगे'
कनाडा विवाद मुद्दे पर शलभ का कहना था कि अगर ट्रंप चुने जाते हैं तो वो खालिस्तानी अलगाववादियों पर कार्रवाई करेंगे और जस्टिन ट्रूडो को भी बात सुननी पड़ेगी. क्या ट्रंप के चुने जाने पर खालिस्तानी मुद्दा और भारत-कनाडा संबंधों में तनाव का समाधान हो सकता है? शलभ कुमार ने कहा, हां, ऐसा होगा. ट्रंप के ट्वीट के बाद क्या हुआ... यहां तक कि प्रधानमंत्री ट्रूडो को भी टिप्पणी करनी पड़ी. उन्होंने अपनी स्थिति नरम कर दी. खालिस्तानी सिर्फ एक साधारण ध्यान भटकाने वाले हैं. यह बहुत कम लोग हैं. पंजाब से मेरे बहुत सारे दोस्त हैं और मेरे पास भी ढेर सारे सिख मित्र हैं और वो खालिस्तानी अलगाववादियों की गतिविधियों की निंदा करते हैं.
उन्होंने कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका में उनके (डोनाल्ड ट्रंप) शासन में यह सब नहीं चलने वाला है. इतना ही नहीं, कनाडा में भी ट्रूडो को सुनना होगा. ट्रम्प और पीएम मोदी अच्छे दोस्त हैं और अगर ट्रम्प दोबारा चुने जाते हैं तो अगले चार साल बहुत अच्छे होने वाले हैं.
'कमला हैरिस सिर्फ नाम से हिंदू हैं'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









