
टोपी पहने लोगों को CM हिमंत ने किया टारगेट! असम BJP ने शेयर किया AI वीडियो, विवाद बढ़ने के बाद डिलीट, भड़की कांग्रेस
ABP News
असम में आगामी समय में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में राजनीतिक छींटाकशी जारी है. अब एक एआई वीडियो ने राज्य की सियासत गरमा दी. सीएम हिमंत को टोपी पहने दो लोगों पर निशाना साधते दिखाया है.
असम बीजेपी की तरफ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद इसे डिलीट कर दिया गया है. इस वीडियो में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को टोपी पहने दो लोगों पर निशाना साधते हुए दिखाया गया था. राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव हैं. अब ऐसे में इस वीडियो के बाद पनपा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है.
वीडियो को पाइंट ब्लैंक शॉट कैप्शन के साथ किया था अपलोड
बीजेपी की ओर से ये वीडियो शनिवार को पाइंट ब्लैंक शॉट वाले कैप्शन के साथ अपलोड किया गया था. इसमें सीएम हिमंत को दो लोगों को तस्वीर पर गोली चलाते दिखाया गया. यह एक काउबॉय की तरह कपड़े पहने और बंदूक चलाते हुए खत्म होता है. इस पर बांग्लादेशियों पर कोई दया नहीं, तुम पाकिस्तान क्यों गए? और विदेशी मुक्त असम जैसी लाइने लिखी हुई थीं.
बीजेपी के इस वीडियो पर कांग्रेस ने क्या प्रतिक्रिया दी?













