
टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले सशस्त्र बलों को सम्मानित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
AajTak
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को पुणे में आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट (एएसआई) में टोक्यो में इस साल के ओलंपिक में भाग लेने वाले सशस्त्र बलों के जवानों को सम्मानित करेंगे.
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को पुणे में आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट (एएसआई) में टोक्यो में इस साल के ओलंपिक में भाग लेने वाले सशस्त्र बलों के जवानों को सम्मानित करेंगे. रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है, "स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर खिलाड़ी सूबेदार नीरज चोपड़ा सहित हाल ही में संपन्न टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी सशस्त्र बलों के जवानों के इस अवसर पर उपस्थित होने की संभावना है." राजनाथ सिंह इस दौरान एएसआई के नवोदित खिलाड़ियों और सैनिकों के साथ भी बातचीत करेंगे. बयान में आगे कहा गया, "वह दक्षिणी कमान के मुख्यालय का दौरा करेंगे. रक्षा मंत्री के साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवने और दक्षिणी कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन भी होंगे."
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











