
टॉयलेट में सफर, कोच में पांव रखने की जगह नहीं... राहुल गांधी ने ट्रेन का वीडियो शेयर कर उठाए सवाल
AajTak
राहुल गांधी ने अपने X हैंडल से एक ट्रेन का एक वीडियो शेयर करके लिखा कि आम आदमी जमीन पर और टॉयलेट में छिप कर यात्रा करने को मजबूर है. मोदी सरकार अपनी नीतियों से रेल को कमजोर कर अयोग्य साबित करना चाहती है, ताकि उसे अपने मित्रों को बेचने का बहाना मिल सके.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा. इस चरण में केरल की सभी 20 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वोटिंग से पांच दिन पहले वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नई दिल्ली से चलकर तिरुवनंतपुरम तक जाने वाली केरल एक्सप्रेस ट्रेन का एक वीडियो अपने X हैंडल से शेकर करके मोदी सरकार पर हमला बोला है. वीडियो में कुछ लोग ट्रेन के एसी कोच में टॉयलेट के पास लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं कोच के अंदर भी काफी भीड़ दिख रही है.
नरेंद्र मोदी के राज में ‘रेल का सफर’ सज़ा बन गया है! आम आदमी की ट्रेनों से जनरल डिब्बे कम कर सिर्फ ‘एलीट ट्रेनों’ का प्रचार कर रही मोदी सरकार में हर वर्ग का यात्री प्रताड़ित हो रहा है। लोग कन्फर्म टिकट लेकर भी अपनी सीट पर चैन से बैठ नहीं पा रहे, आम आदमी ज़मीन पर और टॉयलेट में… pic.twitter.com/BYLWPB7j37
राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नरेंद्र मोदी के राज में रेल का सफर सजा बन गया है. आम आदमी की ट्रेनों से जनरल डिब्बे कम कर सिर्फ एलीट ट्रेनों का प्रचार कर रही मोदी सरकार में हर वर्ग का यात्री प्रताड़ित हो रहा है. लोग कन्फर्म टिकट लेकर भी अपनी सीट पर चैन से बैठ नहीं पा रहे. आम आदमी जमीन पर और टॉयलेट में छिप कर यात्रा करने को मजबूर है. मोदी सरकार अपनी नीतियों से रेल को कमजोर कर अयोग्य साबित करना चाहती है, ताकि उसे अपने मित्रों को बेचने का बहाना मिल सके. आम आदमी की सवारी को बचाना है तो रेलवे को बर्बाद करने में जुटी मोदी सरकार को हटाना होगा.'
राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है उसे केरल एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले एक लड़के ने शूट किया है. वीडियो के आखिरी में वह लड़का मलयाली में बताते हुए देखा जा सकता है कि यह दिल्ली से तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस तक जाने वाली केरल एक्सप्रेस का हाल है. वह बता रहा है कि ट्रेन के कोच में भारी भीड़ है और कुछ यात्री टॉयलेट में बैठकर सफर कर रहे हैं. भयंकर भीड़ होने की वजह से यात्री ट्रेन के फ्लोर पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं और एक दूसरे के ऊपर बैठे नजर आ रहे हैं. लड़का कह रहा है कि एसी कोच में जिनका टिकट है, वे भी अपनी सीट पर ठीक से नहीं बैठ पा रहे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









