
टॉयलेट पेपर के चलते Break- Up, महिला ने कहा- बॉयफ्रेंड की बात सुनकर हैरान थी
AajTak
फ्लोरिडा की एक महिला ने बताया कि 'एक दिन मैं अपने एक्स बॉयफ्रेंड के घर पर थी और बाशरूम यूज करने के लिए गई. मैंने देखा कि वहां टॉयलेट पेपर खत्म हो चुका है. इसके बाद जो कुछ हुआ उससे वह हैरान रह गई.
एक महिला ने टिकटॉक पर जब लोगों को अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप का किस्सा सुनाया तो वह हैरान रह गए. फ्लोरिडा के टम्पा की रहने वाली Alexandra Maria Clara ने बताया कि कैसे सिर्फ टॉयलेट पेपर रोल के चलते उसने अपने बॉयफ्रेंड से सालों पुराना रिश्ता तोड़ दिया और उसे इस बात का जरा भी अफसोस नहीं है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के अनुसार मारिया ने बताया कि 'एक दिन मैं अपने एक्स बॉयफ्रेंड के घर पर थी और बाशरूम यूज करने के लिए गई. मैंने देखा कि वहां टॉयलेट पेपर खत्म हो चुका है. उसने बाहर निकलकर बॉयफ्रेंड से कहा- अंदर टॉयलेट पेपर नहीं है. इसपर उसने कहा - 'ओह सॉरी'. मारिया ने कहा- 'मैंने भी सोचा चलो कोई बात नहीं और क्योंकि मैं अपने पर्स में कुछ टिशूज रखती हूं तो काम चल गया. और मैंने उससे कहा - सुपरमार्केट जाकर जरूर ले आना. उसने भी जवाब दिया- ठीक है याद दिलाने के लिए थैंक्यू.' वहीं, जब एक सप्ताह बाद मारिया फिर से रुकने के लिए उसके घर आई तो उसने देखा कि बाथरूम में अभी तक टॉयलेट पेपर नहीं लाया गया था. जब उसने बॉयफ्रेंड से इसपर सवाल किया तो उसने कहा- भूल गया था. मारिया ने बताया कि इसके बाद हम साथ में सुपरमार्केट गए तो वह स्नैक्स लेने में बिजी हो गया. मैंने कहा- इधर आओ और टॉयलेट रोल खरीद लो. इसके बाद उसके जवाब ने मुझे हिला दिया. उसने कहा- मुझे नहीं खरीदना. मैंने पूछा क्यों? तो जवाब मिला कि मैं उसे यूज ही नहीं करता. मैंने पूछा तो? उसने कहा - मैं वेट वाइप्स यूज करता हूं.
मारिया ने बताया कि इसके बाद मैं जब भी उसके घर जाती तो वाशरूम जाने से पहले अपनी कार की चाबी लेकर टॉयलेट पेपर लेने जाती थी. वो इस चीज का मजाक उड़ाने लगा तो मुझे अहसास हुआ कि हमारा रिश्ता बहुत ही निचले स्तर पर पहुंच गया है. मैंने इस रिश्ते को तोड़ने का फैसला किया और हम अलग हो गए.
टिकटॉक पर मारिया के इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट आए. एक ने कहा कि - इतनी सी बात कर रिश्ता तोड़ना गलत है. वहीं एक महिला ने लिखा- मैं तुम्हारी जगह होती तो उसी दिन रिश्ता तोड़ देती जब उसने बताया था कि वह टॉयलेट पेपर यूज नहीं करता.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











