
टॉयलेट जाने के बहाने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ने पुलिसकर्मी की छीनी पिस्टल, फायरिंग कर भागा... लेकिन मंसूबे हुए नेस्तनाबूद
AajTak
Crime News: हार्डकोर बदमाश राकेश यादव के खिलाफ राजस्थान के तमाम पुलिस थानों में लूट, डकैती, रंगदारी और फायरिंग के आपराधिक मामले दर्ज हैं. एक साल पहले जयपुर में 1 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर राकेश एक ज्वेलर के बेटे पर फायरिंग कर फरार हो गया था.
दिल्ली से जयपुर लाते समय एक हार्डकोर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर कस्टडी से भागने का प्रयास किया. फरार होने के लिए बदमाश ने पुलिस गाड़ी में मौजूद एसआई की ही पिस्टल छीनकर उन्हीं पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली दाग उसके मंसूबों को नेस्तनाबूद कर दिया. लंबे समय से फरार इनामी हिस्ट्रीशीटर ने बीच रास्ते टॉयलेट का बहाना बना पुलिस को गच्चा देते हुए फिर फरार होने का नाकाम प्रयास किया लेकिन अब अस्पताल में भर्ती है.
हार्डकोर बदमाश राकेश यादव है, जिसके खिलाफ प्रदेश के विभिन्न पुलिस थानों में लूट, डकैती, रंगदारी और फायरिंग के आपराधिक मामले दर्ज हैं. एक साल पहले जयपुर में 1 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर राकेश एक ज्वेलर के बेटे पर फायरिंग कर फरार हो गया था. जिसके बाद विद्याधर नगर थाना पुलिस बदमाश की तलाश में कई राज्यों में दबिश दे रही थी. यही नहीं बदमाश पर 1 लाख 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया. इसी दौरान बदमाश के असम में होने का इनपुट मिला तो पुलिस ने 13 मई को असम के डिब्रूगढ़ में रेड मारी जहां गांव के एक घर में छिपे बदमाश राकेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया.
इसके बाद पुलिस आरोपी राकेश यादव को असम से दिल्ली लेकर पहुंची जहां पहले से विद्याधरनगर पुलिस थाने की एक टीम जयपुर से दिल्ली पहुंच गई. इसके बाद बुधवार रात कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस बदमाश को दिल्ली से जयपुर लेकर आ रही थी. तभी रात करीब 12.28 बजे आरोपी ने जयपुर के दौलतपुरा के पास टॉयलेट का बहाना बना पुलिस गाड़ी रुकवाई. जैसे ही पुलिस की गाड़ी रुकी और मौका पाकर बदमाश ने एक एसआई की पिस्टल छीन कर फायरिंग शुरू कर दी.
डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा डूडी ने बताया, आरोपी राकेश कुमार यादव को असम से जयपुर पुलिस ने ही डिटेन किया था और इसके बाद आरोपी को जयपुर लाया जा रहा था. तभी आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन फायर कर दिया. जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर पर गोली चलाई, जिसके बाद बदमाश जमीन पर गिर पड़ा. घायल बदमाश को पुलिस सवाईमान सिंह अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसके पैर से बुलट निकाली ली गई लेकिन अस्पताल में उपचार चल रहा है.
हालांकि, घटना में किसी पुलिसकर्मी को कोई चोट नहीं आई है लेकिन बदमाश ने पुलिस की पिस्टल से कितने राउंड फायरिंग की, इसको लेकर डीसीपी ने खुलासा नहीं किया है. उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कर रहे है और जल्द ही पूरा खुलासा करेंगे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







