
टॉयलेट के बहाने कार से उतरी, चुन्नी-पर्स दीवार पर छोड़े...विवाहिता ने रचा खुद की मौत का स्वांग
AajTak
राजस्थान के उदयपुर में एक विवाहिता का अफेयर चल रहा था. इसी को लेकर उसने अपने पति से पीछा छुड़ाने के लिए खुद की मौत का स्वांग रच डाला. पुलिस ने छानबीन की तो पूरा मामले खुलकर सामने आ गया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
राजस्थान के उदयपुर में पुलिस ने पर्यटन स्थल पर घूमने गई एक विवाहिता के लापता होने के मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते विवाहिता ने खुद ही अपनी मौत की झूठी कहानी रची थी. नाई थाना पुलिस ने विवाहिता समेत उसकी बहन और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
उदयपुर के एसपी विकास शर्मा ने बताया कि 24 वर्षीय युवती ने शिकायत कर कहा था कि वह अपनी बहन के साथ रक्षाबंधन के मौके पर वल्लभनगर आई थी. उदयपुर में वह परिजनों के साथ घूमने गई तो बड़ी बहन टॉयलेट के लिए चली गई. वह काफी देर तक नहीं लौटी. उसे जाकर देखा तो एक तालाब के किनारे पत्थरों की दीवार पर उसकी चुन्नी, पर्स और चप्पल पड़ी थी. युवती ने आशंका जताई कि दीदी या तो तालाब में डूब गई या कहीं और गायब हो गई.
इस शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने तालाब पर मौजूद लोगों से पूछताछ की. स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में खोजबीन की गई. सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. लगातार 4 दिन तक सर्च करने के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं लगा.
नीतेश नाम के युवक के साथ मिलकर रची साजिश
इसके बाद पुलिस ने मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्य से जांच शुरू की. इस दौरान पता चला कि गुमशुदा महिला और उसकी छोटी बहन स्कूल के समय से नीतेश नाम के युवक के संपर्क में है. इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की तो पूरी कलई खुल गई.
पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि दोनों बहनों की 6-7 महीने पहले शादी हुई थी. रक्षाबंधन पर महिला अपने पति के साथ वल्लभनगर आई थी. 12 अगस्त को उसने अपनी छोटी बहन के दोस्त नीतेश प्रजापत को फोन कर बुलाया. इसके बाद तीनों ने मिलकर एक साजिश रची. योजना के अनुसार, महिला अपनी बहन के दोस्त के साथ उसके घर चली गई. वहीं, छोटी ने अपनी बड़ी बहन की मौत या गुम हो जाने की शिकायत पुलिस से कर दी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











