
टॉप 10 अमीरों ने 24 घंटे में गंवाए अरबों डॉलर, Elon Musk और Adani को सबसे ज्यादा नुकसान
AajTak
फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर लिस्ट के अनुसार, मंगलवार शाम में भारतीय बाजार बंद होने तक दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्ति पिछले 24 घंटे में 55 बिलियन डॉलर से ज्यादा गंवा चुके थे. टॉप 10 अमीरों में सभी की दौलत में इस दौरान कमी आई.
अमेरिका समेत दुनिया भर के शेयर बाजार (Share Market) भारी बिकवाली (Sell Off) से जूझ रहे हैं. इससे सबसे ज्यादा नुकसान दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों को उठाना पड़ रहा है. बिकवाली का आलम ऐसा है कि पिछले 24 घंटे में दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की दौलत 55 बिलियन डॉलर से ज्यादा कम हो गई है. धरती के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) और भारत व एशिया के सबसे धनी कारोबारी गौतम अडानी (Gauam Adani) सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वालों में शामिल हैं.
धरती के सबसे रईस ने गंवाए इतने बिलियन
फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर लिस्ट (Forbes Real Time Billionaires List) के अनुसार, मंगलवार शाम में भारतीय बाजार (Indian Share Market) बंद होने तक दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्ति पिछले 24 घंटे में 55 बिलियन डॉलर से ज्यादा गंवा चुके थे. टॉप 10 अमीरों में सभी की दौलत में इस दौरान कमी आई. टेस्ला के बॉस एलन मस्क को सबसे ज्यादा 18.7 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ. अब उनकी नेटवर्थ कम होकर 237.1 बिलियन डॉलर रह गई है. एक समय उनकी दौलत 300 बिलियन डॉलर के पार निकल गई थी. हालांकि अब भी वे दुनिया के सबसे रईस इंसान बने हुए हैं.
इस कारण डूबे अडानी के अरबों डॉलर
मस्क के बाद सबसे ज्यादा नुकसान भारतीय कारोबारी गौतम अडानी को हुआ है. मंगलवार को बीएसई (BSE) पर अडानी समूह (Adani Group) की लिस्टेड सभी सातों कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे. अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) और अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) में 8-8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई. अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और अडनी पावर (Adani Power) के स्टॉक पर लोअर सर्किट लग गया. इसका असर गौतम अडानी की नेटवर्थ पर पड़ा. लिस्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में अडानी की दौलत 11.6 बिलियन डॉलर कम हो गई. इस गिरावट के चलते रईसों की सूची में गौतम अडानी अब टॉप5 से बाहर हो गए हैं. अभी वह 112.2 बिलियन डॉलर के साथ छठे स्थान पर हैं.
मुकेश अंबानी को हुआ इतना नुकसान

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










