
टैरिफ, H1B वीजा और अब रुपया... ट्रंप के दिए ट्रिपल टेंशन से इंडियन इकोनॉमी पर कितनी चोट?
AajTak
Rupee Hits New Life Time Low: डॉलर के मुकाबले रुपये के टूटने का सिलसिला जारी है और बुधवार को ये नए ऑल टाइम लो-लेवल पर पहुंच गया. इससे पहले मंगलवार को इसने एक महीने की सबसे बड़ी सिंगल-डे गिरावट देखी थी.
जहां एक ओर देश की इकोनॉमी को लेकर विदेशों से अच्छी खबरें आ रही हैं और जीडीपी ग्रोथ तेज रहने के अनुमान जाहिर किए जा रहे हैं, वहीं कुछ खराब खबरों की भी चर्चा खूब हो रही है. खासतौर पर अमेरिका से भारत पर ट्रिपल अटैक देखने को मिला है. पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% का हाई टैरिफ बम फोड़ा, तो उसके बाद अचानक बड़ा फैसला लेते हुए H1B Visa के शुल्क में तगड़ा इजाफा कर दिया. वहीं अब ट्रंप के इस फैसले से इंडियन करेंसी रुपया पर बुरा असर दिख रहा है और हर रोज रुपया गिरता जा रहा है.
टैरिफ... वीजा फीस और रुपया अमेरिकी टैरिफ के बाद ट्रंप के वीजा फी हाइक के ऐलान का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी लगातार जारी है और सेंसेक्स-निफ्टी बीते कुछ दिनों से संभल नहीं पा रहे हैं. बता दें कि पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था, जिसे रूसी तेल-हथियार खरीदने के मुद्दे को लेकर बढ़ाकर दोगुना यानी 50% कर दिया.
लेकिन दोनों देशों की बीच बातचीत पॉजिटिव रूट पर आगे बढ़ने की खबरों से इसका असर कुछ कम होता दिखा ही था, कि ट्रंप ने 'वीजा बम' फोड़ दिया और H1B Visa शुल्क को 1 लाख डॉलर करने का ऐलान कर दिया, जिससे टैरिफ के असर से उबरने की कोशिश कर रहे शेयर मार्केट में फिर गिरावट आ गई. वहीं इससे बढ़े दबाव के चलते भारतीय करेंसी के टूटने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो लगातार जारी है और बुधवार को ओपनिंग के साथ ही भारतीय नए लाइफ टाइम लो-लेवल पर आ गया.
रिपोर्ट के मुताबिक, जहां भारतीय वस्तुओं पर 50% का भारी अमेरिकी टैरिफ लगने से करेंसी पर लगातार दबाव बना हुआ है, वहीं वाशिंगटन द्वारा एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ाए जाने के बाद यह और भी बढ़ गया. दरअसल, वीजा के नए नियम से भारतीय आईटी पेशेवरों की अमेरिका पहुंचने की राह में मुश्किल पैदा हो सकती है, जिससे आईटी सेवाओं के निर्यात में ग्रोथ धीमी पड़ सकती है. एमके ग्लोबल के एनालिस्ट्स ने तो चेतावनी भी दी है कि इससे FY26 में आईटी सर्विसेज की एक्सपोर्ट ग्रोथ वृद्धि 4% से नीचे आ सकती है, जो पहले के 5% के अनुमान से कम है.
रोज गिरने का नया रिकॉर्ड गिरावट पर गिरावट लेते हुए हर रोज रिकॉर्ड बना रही भारतीय करेंसी रुपया ने मंगलवार को एक महीने में सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट झेली थी और बुधवार को जब ये खुला तो फिसलकर Dollar के मुकाबले 88.80 के रिकॉर्ड लो पर आ गया. रॉयटरर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक महीने के नॉन-डिलिवरेबल फॉरवर्ड ने भी संकेत दिया था कि रुपया, डॉलर के मुकाबले 88.85-88.90 के दायरे में खुलेगा, जो बीते कारोबारी दिन 88.7975 के रिकॉर्ड लो-लेवल के स्तर को पार कर जाएगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












