
टैक्सी ड्राइवर से हुई 19 साल की लड़की की दोस्ती, सफर में खर्च कर दिए 2 लाख रुपये!
AajTak
लड़की ने बताया कि पार्टी में जाने के लिए उसने कैब बुक की थी. इसके लिए उसने 50 हजार रुपये से ज्यादा खर्च किए. रास्ते में उसकी ड्राइवर से दोस्ती हो गई, जिसके बाद वापसी भी उसी ड्राइवर के साथ की. पूरी यात्रा में करीब 2 लाख रुपये का खर्च आया.
19 साल की एक लड़की ने बर्थडे पार्टी में जाने के लिए Uber से एक टैक्सी बुक की. इसके लिए उसने 52 हजार रुपये से अधिक पेमेंट किया. इस दौरान लड़की ने 7 घंटे में करीब 430 किलोमीटर का सफर तय किया. इसी बीच उसकी टैक्सी ड्राइवर से दोस्ती हो गई. अपनी जर्नी के बारे में खुद लड़की ने बताया है.
डेली मेल के मुताबिक, लड़की का नाम इमोजेन निकोलसन (Imogen Nicholson) है और वह ब्रिटेन की रहने वाली है. इमोजेन को अपने दादा के जन्मदिन पर उनके घर जाना था. लेकिन तभी उन्हें पता चला कि ट्रेन की हड़ताल है. ऐसे में उन्होंने लंदन से डरहम के लिए Uber Cab बुक की.
हालांकि, पहले कई ड्राइवरों ने इमोजेन को ले जाने से इनकार कर दिया था लेकिन बाद में एक शख्स राजी हो गया. उसने लंदन से डरहम तक के लिए 52,848 रुपये चार्ज किए. सफर के दौरान ड्राइवर से इमोजेन की दोस्ती हो गई.
इमोजेन ने कहा- एक ट्रिप के लिए मुझे इतने रुपये खर्च करने का कोई पछतावा नहीं है. इस 7 घंटे की यात्रा में Uber ड्राइवर ने मुझे 'जीवन भर के लिए दोस्त' बना लिया. रास्ते में हमारे बीच खूब सारी बातें हुईं. हमने साथ कॉफी पी, सैंडविच और केक भी खाया. एक जगह हम चाइनीज खाने के लिए भी रुके.
करीब 2 लाख रुपये टैक्सी के किराये पर खर्च किए
इतना ही नहीं वापसी में भी इमोजेन उसी ड्राइवर के साथ लंदन लौटीं. इससे पहले वो डरहम में कई और जगह घूमने गईं. पूरी ट्रिप की बात करें तो इमोजेन ने करीब 2 लाख रुपये Uber टैक्सी के किराये पर खर्च कर दिए. उन्होंने बिल के कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












