
टेलीफोन कॉर्ड जैसा नेकलेस, कीमत सोने की हार से भी ज्यादा
AajTak
लोकप्रिय इंस्टाग्राम पेज डाइट प्राडा ने अपने फैशन कलेक्शन में बोटेगा वेनेटा के इस हार (नेकलेस) की तस्वीर को शेयर किया है. टेलीफोन कॉर्ड की तरह दिखने वाले इसे नेकलेस (हार) को एनामेल्ड स्टर्लिंग चांदी के साथ बनाया जाता है जो हुक के साथ आता है.
इतालवी लक्जरी फैशन हाउस बोटेगा वेनेटा की तस्वीरें इन दिनों एक विचित्र हार की वजह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. यह मशहूर फैशन ब्रांड एक हार बेच रहा है जो एक टेलीफोन कॉर्ड जैसा दिखता है. नहीं- नहीं यह कोई यूएसबी केबल नहीं है जो आप हर दिन अपने घर में इस्तेमाल करते हैं. ये एक क्लासिक लैंडलाइन टेलीफोन कॉर्ड की तरह दिखता जरूर है. आप इसकी कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे. इस हार की कीमत 2,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 1 लाख 45 हजार रुपये है. लोकप्रिय इंस्टाग्राम पेज डाइट प्राडा ने अपने फैशन कलेक्शन में बोटेगा वेनेटा के इस हार (नेकलेस) की तस्वीर को शेयर किया है. टेलीफोन कॉर्ड की तरह दिखने वाले इसे नेकलेस (हार) को एनामेल्ड स्टर्लिंग चांदी के साथ बनाया जाता है जो हुक के साथ आता है. इसके अलावा, आभूषण हरे, नीले और सफेद तीन अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











