
टेलर स्विफ्ट के अपार्टमेंट में घुसा अनजान शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार
AajTak
पुलिस के मुताबिक 52 वर्षीय इस आरोपी का नाम हैंक्स जॉनसन है. पुलिस को टेलर स्विफ्ट के घर पर घुसने की खबर मिलते ही रात 11 बजे से पहले वे टेलर के घर पहुंच गए और उन्होंने शख्स को अरेस्ट कर लिया.
अमेरिकन सिंगर और ग्रैमी अवॉर्ड विनर टेलर स्विफ्ट के घर ट्रेसपासिंग के आरोप में 52 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना टेलर के न्यूयॉर्क स्थित ट्रीबेका अपार्टमेंट में हुई. पेज सिक्स ने इस खबर की जानकारी देते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया कि घटना शनिवार रात की है जब शख्स टेलर के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था. पुलिस के मुताबिक 52 वर्षीय इस आरोपी का नाम हैंक्स जॉनसन है. पुलिस को टेलर स्विफ्ट के घर घुसने की खबर मिलते ही रात 11 बजे से पहले वे टेलर के घर पहुंच गए और उन्होंने शख्स को अरेस्ट कर लिया. रिपोर्ट के मुताबिक हैंक्स का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है. इससे पहले वह 19 अक्टूबर (साल की जानकारी नहीं दी गई है) को किसी घटना को अंजाम देने के आरोप में अरेस्ट हो चुका है. जब हैंक्स को टेलर के घर से अरेस्ट किया गया उस वक्त उसके खिलाफ ओपन वारंट चल रहा था. NYPD ने बताया कि हैंक्स के खिलाफ ये वारंट इसलिए जारी किया गया था क्योंकि वह कोर्ट में चल रहे पुराने आरोप के मामले में 6 अप्रैल को पेश नहीं हुआ था.More Related News

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











