
'टेररिस्तान...', UNGA में भारत पर पलटवार कर फंसा पाकिस्तान, मुंह की खानी पड़ी
AajTak
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत और पाकिस्तान के बीच आतंकवाद को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई। विदेश मंत्री जयशंकर ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना उसे आतंकवाद का गढ़ बताया। पाकिस्तान ने इसका विरोध किया तो भारत ने इसे सीमा-पार आतंकवाद की स्वीकारोक्ति बताया। भारत ने कहा, “टेररिस्तान की साख दुनिया जानती है, झूठ से इसे छुपाया नहीं जा सकता।”
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर आतंकवाद को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को महासभा में अपने भाषण में पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा था कि "ज्यादातर बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकी हमले एक ही देश से जुड़े होते हैं. हमारा एक पड़ोसी वैश्विक आतंकवाद का गढ़ बना हुआ है और भारत स्वतंत्रता से ही इस चुनौती का सामना कर रहा है." इस पर पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया दी थी, जिसको लेकर भारत ने उसे "टेररिस्तान" करार दिया.
विदेश मंत्री जयशंकर के बयान के बाद पाकिस्तान ने 'राइट टू रिप्लाई' में प्रतिक्रिया दी और भारत पर आरोप लगाया कि भारत पाकिस्तान को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने कहा कि भारत की बातें "झूठ को दोहराने की सोची-समझी कोशिश" हैं.
यह भी पढ़ें: 'हमारा पड़ोसी आतंकवाद का ग्लोबल सेंटर', UN में बिना नाम लिए जयशंकर ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
भारत ने भी तुरंत पलटवार किया. भारत के स्थायी मिशन में द्वितीय सचिव रेंताला श्रीनिवास ने जवाब देते हुए कहा, "यह अपने आप में बताता है कि जिस देश का नाम तक नहीं लिया गया, उसने प्रतिक्रिया दी और अपनी लंबे समय से चली आ रही सीमा-पार आतंकवाद की प्रथा को खुद स्वीकार कर लिया." उन्होंने पाकिस्तान को "टेररिस्तान" बताते हुए कहा कि उसका आतंकवाद कई देशों में फैल चुका है और यह पूरी दुनिया के लिए खतरा है.
'झूठ आतंकवाद के अपराधों को छुपा नहीं सकता'
श्रीनिवास ने यह भी कहा, "पाकिस्तान की साख किसी से छिपी नहीं है. कोई भी दलील या झूठ आतंकवाद के अपराधों को छुपा नहीं सकता." इसके बाद जब पाकिस्तानी प्रतिनिधि दोबारा बोलने उठे तो श्रीनिवास सभा कक्ष से बाहर चले गए.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









