
टेबल मिरर, डोकरा आर्ट वर्क... PM मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी को दिए गिफ्ट
AajTak
डोकरा आर्ट छत्तीसगढ़ की एक मशहूर धातु-ढलाई परंपरा है, जो प्राचीन मोम तकनीक का उपयोग करके शिल्प कौशल को प्रदर्शित करती है. यह इलाके की समृद्ध आदिवासी विरासत में शामिल, इस कलाकृति में पारंपरिक संगीतकारों को गतिशील मुद्राओं में दिखाया गया है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को एक डोकरा आर्टवर्क गिफ्ट में दिया है, जिसमें जड़ाऊ पत्थरों पर संगीतकारों को दर्शाया गया है. इसके साथ ही, उन्होंने फ्रांस की प्रथम महिला को फूल और मोर की आकृति वाला हाथ से उकेरा गया चांदी का एक टेबल का आईना भी गिफ्ट में दिया है.
डोकरा आर्ट छत्तीसगढ़ की एक मशहूर धातु-ढलाई परंपरा है, जो प्राचीन मोम तकनीक का उपयोग करके शिल्प कौशल को प्रदर्शित करती है. एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि यह इलाके की समृद्ध आदिवासी विरासत में शामिल, इस कलाकृति में पारंपरिक संगीतकारों को गतिशील मुद्राओं में दिखाया गया है, जो संगीत के सांस्कृतिक महत्व को उजागर करता है.
प्रथम महिला को दिया गया गिफ्ट राजस्थान की समृद्ध परंपराओं से जुड़ा है और यह उत्कृष्ट शिल्प कौशल और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है.
जेडी वेंस के बच्चों को गिफ्ट
अधिकारियों ने बताया कि इसके चांदी के फ्रेम में फूल और मोर की आकृतियां सुंदरता, प्रकृति और शालीनता का प्रतीक हैं. उन्होंने बताया कि उकेरे गए और चमकदार पॉलिश किए गए इस आईने में राजस्थान की परंपरा नजर आती है. मोदी फ्रांस में मौजूद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के दो बेटों और एक बेटी को भी गिफ्ट दिया है.
यह भी पढ़ें: एलन मस्क से मुलाकात कर सकते हैं पीएम मोदी, भारत में स्टारलिंक को लेकर हो सकती है चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.









