
'टेक्नोलॉजिया!' पुराने टायर से बना डाला 'देसी AC', गर्मी से राहत का ऐसा जुगाड़ देख हर कोई रह गया दंग!
AajTak
पुराने टायर से बना डाला 'देसी AC', गर्मी से राहत का ऐसा जुगाड़ देख हर कोई रह गया दंग!
गर्मी जैसे-जैसे शिद्दत पर पहुंच रही है, वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर ऐसे देसी जुगाड़ सामने आ रहे हैं जो हैरान करने वाले हैं. हर कोई गर्मी से राहत पाने के लिए अपने-अपने तरीके आजमा रहा है, लेकिन इस बार जो देसी इनोवेशन वायरल हुआ है, उसने वाकई कमाल कर दिया है.
एक शख्स ने पुराने MRF टायर और कूलर पैड की मदद से ऐसा स्टैंड फैन तैयार कर दिया है, जो सिर्फ चलता ही नहीं बल्कि ठंडी हवा भी देता है. खास बात ये है कि इसमें कोई हाई-टेक सिस्टम नहीं, सिर्फ देसी तकनीक का कमाल है.सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और लोग इस ‘जुगाड़ू AC’ की तारीफ करते नहीं थक रहे.
इस देसी इनोवेशन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे घर में मौजूद सामान से ही तैयार किया गया है. पुराने टायर का ढांचा, कूलर पैड की लेयर और एक सिंपल स्टैंड फैन—बस इतना ही काफी था इस शानदार जुगाड़ को तैयार करने के लिए.
देखें वायरल वीडियो
जैसे-जैसे तापमान आसमान छूने लगा है, वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर गर्मी से राहत पाने के देसी जुगाड़ वायरल होने लगे हैं. लोग बिना एसी या कूलर के, घर की मामूली चीजों से ऐसे इनोवेशन कर रहे हैं जो देखने में भले ही अजीब लगें, लेकिन ठंडक देने में किसी आधुनिक मशीन से कम नहीं है. ऐसा ही एक और जुगाड़ भी देखिए.
वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि ड्राइवर ने ऑटो के दरवाजों पर कूलर की जाली फिट की है, और अंदर बैठने के लिए एक पंखा और पानी की स्प्रे बोतल का इस्तेमाल किया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











