
टूलकिट केस: निकिता की जमानत पर सुनवाई शुरू, कुछ देर में फैसला
AajTak
दिल्ली पुलिस ने बीते दिनों ही किसान आंदोलन से जुड़े टूलकिट मामले का खुलासा किया था. इस मामले में बेंगलुरु से एक्टिविस्ट दिशा रवि को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. जिसके बाद निकिता जैकब, शांतनु की तलाश की जा रही थी.
किसान आंदोलन से जुड़े टूलकिट मामले में आरोपी निकिता जैकब की जमानत पर आज फैसला आना है. बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा मंगलवार को इस मामले में फैसला सुरक्षित कर लिया गया था. ऐसे में अब हर किसी की निगाह इस फैसले पर हैं. निकिता जैकब की जमानत को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है. निकिता के वकीलों की ओर से औरंगाबाद बेंच का फैसला रखा गया है. आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने बीते दिनों ही किसान आंदोलन से जुड़े टूलकिट मामले का खुलासा किया था. इस मामले में बेंगलुरु से एक्टिविस्ट दिशा रवि को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. जिसके बाद निकिता जैकब, शांतनु की तलाश की जा रही थी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











