
टूरिज्म सेक्टर को रिवाइव करने में गोवा की भूमिका अहम, देखें पीएम मोदी ने और क्या कहा
AajTak
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के कोरोना योद्धाओं, स्वास्थ्य कर्मियों, कैबिनेट मंत्रियों, और विभिन्न वर्गो के लोगों के साथ वर्चुअल संवाद किया. पीएम मोदी ने गोवा को पहली खुराक के 100 प्रतिशत टीकाकरण के लिए बधाई दी. पीएम ने कहा कि भारत का टीकाकरण अभियान सिर्फ स्वास्थ्य का और सुरक्षा का कवच नहीं है बल्कि एक तरीके से आजीविका की सुरक्षा का भी कवच है. अभी हम देखें तो हिमाचल टीकाकरण की पहली डोज के मामले में 100 प्रतिशत हो चुका है, गोवा भी 100 प्रतिशत हो चुका है. चंडीगढ़ और लक्षद्वीप में भी सभी पात्र व्यक्तियों को पहली डोज लग चुकी है. सिक्किम भी जल्द ही 100 प्रतिशत होने वाला है. भारत ने अपने वैक्सीनेशन अभियान में टूरिज्म सेक्टर से जुड़े राज्यों को प्राथमिकता दी है. हमने ये कहा नहीं क्योंकि इसमें भी राजनीति होने लग जाती है. लेकिन टूरिज्म डेस्टीनेशन का खुलना भी बेहद जरुरी है. अब उत्तराखंड में भी चार धाम यात्रा संभव हो पाएगी. इन सब प्रयासों के बीच गोवा का 100 प्रतिशत होना बेहद खास हो जाता है. टूरिज्म सेक्टर को रिवाईव करने में गोवा की भूमिका बहुत अहम है. देखें आगे क्या बोले पीएम मोदी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











