
टूटेगा दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, खेल मंत्रालय ने किया 'स्पोर्ट्स सिटी' बसाने का फैसला
AajTak
टूटेगा दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, खेल मंत्रालय ने किया 'स्पोर्ट्स सिटी' बसाने का फैसला
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बड़ी खेल परियोजना की योजना बनाई जा रही है. खेल मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को तोड़कर उसकी जगह पर एक नई 'स्पोर्ट्स सिटी' बनाई जाएगी. यह प्रोजेक्ट 102 एकड़ के बड़े इलाके में फैली होगी.
इस नई स्पोर्ट्स सिटी के निर्माण के लिए कतर और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में उपयोग किए जाने वाले आधुनिक खेल मॉडल का आकलन किया जा रहा है. इस परियोजना का मकसद दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक अत्याधुनिक खेल बुनियादी ढांचा तैयार करना है.
सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा वक्त में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम जिस जमीन पर बना है, उसे पूरी तरह से विकसित किया जाएगा. नई स्पोर्ट्स सिटी 102 एकड़ में फैली होगी, जो इसे देश की प्रमुख खेल सुविधाओं में से एक बनाएगी. इस प्रोजेक्ट का मकसद खेलों के लिए समर्पित एक एकीकृत और आधुनिक केंद्र स्थापित करना है.
अंतरराष्ट्रीय मॉडल पर बनेगी स्पोर्ट्स सिटी
नई स्पोर्ट्स सिटी को विश्वस्तरीय बनाने के लिए, खेल मंत्रालय की टीमें कतर और ऑस्ट्रेलिया में मौजूद सफल स्पोर्ट्स मॉडल का गहन अध्ययन कर रही हैं. इन अंतर्राष्ट्रीय मॉडल से सीख लेकर डिजाइन और सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










