
टूटेगा अल-फ़लाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद सिद्दीकी का घर, महू में अवैध घोषित किया गया मकान
AajTak
महू कैंटोनमेंट बोर्ड ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी के घर को अवैध घोषित कर दिया है. बोर्ड ने मकान पर नोटिस चस्पा कर उसने ध्वस्त करने का निर्देश दिया है. कैंटोनमेंट इंजीनियर एचएस कालोया ने कहा, 'हमने दिवंगत मौलाना हम्माद के घर को नोटिस जारी किया है, जो जावद अहमद सिद्दीकी के पिता हैं.'
अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब मध्य प्रदेश में महू कैंटोनमेंट बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जावेद अहमद सिद्दीकी के परिवार के नाम दर्ज एक आवासीय संपत्ति को अवैध निर्माण घोषित कर दिया है और बोर्ड ने मकान पर नोटिस चस्पा कर 3 दिन के अंदर अवैध हिस्सा ध्वस्त करने का निर्देश दिया है. साथ ही बोर्ड ने चेतावनी दी है कि यदि निर्देशों का पालन नहीं किया जाता तो संबंधित पक्ष से इस पर होने वाला खर्च वसूला जाएगा.
महू के मुकेरी मोहल्ला स्थित सर्वे नंबर 245/1245 पर बना हाउस नंबर 1371 ये मकान स्वर्गीय मौलाना हम्माद (जावेद अहमद सिद्दीकी के पिता) के नाम पर दर्ज है. करीब 860 वर्गफीट क्षेत्र में बना ये तीन मंजिला मकान है, जिसमें अवैध रूप से बेसमेंट भी बनाया गया है.
कैंटोनमेंट इंजीनियर एचएस कालोया ने कहा, 'हमने दिवंगत मौलाना हम्माद के घर को नोटिस जारी किया है जो जावद अहमद सिद्दीकी के पिता हैं. नोटिस के अनुसार, विभाग ने पहले 1996 और 1997 में कैंटोनमेंट एक्ट, 1924 की संबंधित धाराओं के तहत कई पत्र जारी किए थे, जिनमें अनधिकृत निर्माण को हटाने का निर्देश दिया गया था.'
जारी किए जा चुके हैं कई नोटिस
उन्होंने कहा, 'हालांकि, बार-बार सूचना देने के बावजूद, कथित तौर पर निर्माण को नहीं हटाया गया. नए नोटिस में संपत्ति के वर्तमान निवासी या कानूनी उत्तराधिकारियों को तीन दिनों के भीतर अनधिकृत संरचना को हटाने का निर्देश दिया गया है.'
'निर्देश का पालन नहीं हुआ तो...'

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









