
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान का ये बल्लेबाज तोड़ सकता है विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, चाहिए सिर्फ इतने रन
ABP News
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. 14 सालों से ये रिकॉर्ड उनके नाम है, जिसे इस सीजन पाकिस्तान का बल्लेबाज तोड़ सकता है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साहिबजादा फरहान हैं, जिन्होंने 4 मैचों में 220 रन बनाए हैं. उनकी निगाहें विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर है, जो भारतीय बल्लेबाज ने 2014 में बनाया था. पाकिस्तान जारी संस्करण के सुपर-8 में पहुंच गया है, इसका मतलब उनके 3 मैच कंफर्म हैं.
साहिबजादा फरहान ने नीदरलैंड के खिलाफ 47 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. यूएसए के टीम के खिलाफ उन्होंने शानदार 73 रन बनाए, हालांकि टीम इंडिया के खिलाफ उनका बल्ला खामोश रहा. हार्दिक पांड्या ने उन्हें पहले ही ओवर में शून्य पर आउट किया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने नामीबिया के खिलाफ ऐतिहासिक शतक जड़ा. वह टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने, ये इस फॉर्मेट में उनकी पहली सेंचुरी थी.
टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी विराट कोहली के नाम हैं, जो उन्होंने साल 2014 में बनाया था. उस सीजन कोहली ने 6 मैचों में 319 रन बनाए थे. इसमें 4 अर्धशतकीय पारियां शामिल थी. तब से अभी तक कोई उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाया है. लेकिन फरहान इसके करीब हैं.
साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 मैचों में 320 रन बना लिए हैं. फरहान के पास अब वर्ल्ड कप में कम से कम 3 परियां हैं, जिसमें उन्हें कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कुल 100 रन बनाने हैं. अगर उनकी टीम सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंची तो उनके चांस और भी बढ़ जाएंगे.

बारिश ने ऑस्ट्रेलिया को किया बाहर, जिम्बाब्वे ने सुपर-8 में किया क्वालीफाई; बिना टॉस के हो गया फैसला
ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें आयरलैंड पर टिकी थीं. कंगारुओं को उम्मीद थी कि आयरलैंड आज जिम्बाब्वे को हरा देगा और उनके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस बने रहेंगे, लेकिन बारिश ने ऑस्ट्रेलिया का खेल बिगाड़ दिया.












