
'टीम से बाहर कर दिया जाए तो...', KKR से बाहर होने पर बांग्लादेशी प्लेयर रहमान का पहला रिएक्शन
AajTak
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ मुस्ताफिज़ुर रहमान को आईपीएल 2026 से पहले टीम से रिलीज कर दिया. हाल के राजनीतिक और सामाजिक विवादों के चलते यह फैसला लिया गया. मुस्ताफिज़ुर को केकेआर ने आईपीएल 2026 मिनी नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था.
आईपीएल 2026 सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है. फ्रेंचाइज़ी ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ मुस्ताफिज़ुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है. यह फैसला केकेआर की ओर से नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के स्पष्ट निर्देश के बाद लिया गया है. पिछले कुछ हफ्तों से मुस्ताफिज़ुर रहमान की आईपीएल में भागीदारी को लेकर विवाद गहराता जा रहा था. हालात को देखते हुए बीसीसीआई ने हस्तक्षेप किया और केकेआर को उन्हें टीम से बाहर करने का निर्देश दिया. इस घटनाक्रम पर मुस्तफिजुर का रिएक्शन सामने आया है.
क्या बोले मुस्तफिजुर रहमान
टीम से बाहर किए जाने के बाद मुस्ताफिज़ुर रहमान ने बांग्लादेशी क्रिकेट वेबसाइट बीडीक्रिकटाइम से बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, 'अगर आपको टीम से बाहर कर दिया जाए, तो आप और क्या कर सकते हैं?'
यह भी पढ़ें: '...उनके धर्म को सजा दे रहे?', बांग्लादेशी क्रिकेटर रहमान के बचाव में उतरे शशि थरूर, BCCI को घेरा
मुस्ताफिज़ुर रहमान को दिसंबर 2025 में हुए आईपीएल 2026 मिनी नीलामी में केकेआर ने 9 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था. शुरुआत में यह सौदा उनके क्रिकेट कौशल को लेकर चर्चा में रहा, लेकिन जल्द ही मामला मैदान से बाहर के विवादों में फंस गया.
राजनीतिक और सामाजिक विरोध से बढ़ा विवाद

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







