
टीम पर हमलों के मद्देनजर कोलकाता पहुंचे ED के कार्यवाहक निदेशक, करेंगे जांच की समीक्षा
AajTak
ईडी प्रमुख ने मंगलवार को एजेंसी के कोलकाता स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ घायल अधिकारियों से भी मुलाकात की. वे पश्चिम बंगाल में कथित सार्वजनिक वितरण और धान खरीद घोटाले की जांच की समीक्षा करेंगे.
ED Team Action: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यवाहक निदेशक राहुल नवीन आधी रात को कोलकाता पहुंचे. ईडी प्रमुख ने मंगलवार को एजेंसी के कोलकाता स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ घायल अधिकारियों से भी मुलाकात की. वे पश्चिम बंगाल में कथित सार्वजनिक वितरण और धान खरीद घोटाले की जांच की समीक्षा करेंगे. उनकी टीमों पर हमलों की पृष्ठभूमि में स्थानीय ईडी प्रतिष्ठान की सुरक्षा पर भी चर्चा करेंगे.
पश्चिम बंगाल में ईडी के आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि ईडी प्रमुख यहां राजभवन में राज्यपाल सीवी आनंद बोस से भी मुलाकात कर सकते हैं. आपको बता दें कि 5 जनवरी को जब टीएमसी नेता शाजहान शेख के परिसर की तलाशी के लिए ईडी की टीम उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली पहुंची थी तो वहां उन पर हमला हुआ था. जिसमें ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे और उनके मोबाइल, लैपटॉप और वॉलेट लूट लिए गए थे.
सासंद शेख फिलहाल फरार हैं और ईडी ने उनके खिलाफ एक लुक आउट सर्कुलर (एलसी) जारी किया है. ताकि वे देश से बाहर ना जा सकें. साथ ही सभी भूमि, वायु और समुद्री बंदरगाहों को सतर्क कर दिया गया है. उसी दिन उक्त जिले के बोनगांव में एक अन्य टीएमसी नेता शंकर आध्या की गिरफ्तारी के दौरान एजेंसी की दूसरी टीम पर भी हमला किया गया था और उनका वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया गया था.
इसके बाद ईडी ने एक बयान जारी करके दावा किया कि इस घोटाले की भयावहता विशाल थी और एक संदिग्ध द्वारा हस्तांतरित अपराध की राशि 9,000 से 10,000 करोड़ रुपये थी, जिसमें सीधे या बांग्लादेश के माध्यम से 2,000 करोड़ रुपये दुबई में स्थानांतरित किए जाने का शक है. ईडी ने इस मामले की जांच में पिछले साल पश्चिम बंगाल के मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता ज्योतिप्रिय मल्लिक और उनके सहयोगी बाकिबुर रहमान को भी गिरफ्तार किया था.
जबकि आद्या को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था. मल्लिक, रहमान और एक कंपनी एनपीजी राइस मिल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप पत्र एजेंसी ने पिछले साल दिसंबर में कोलकाता की एक अदालत में दायर किया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










