
टीम इंडिया के सूर्यकुमार ने खरीदी ये SUV, जानें इंडियन आर्मी-धोनी से कनेक्शन
AajTak
टीम इंडिया इस वक्त वेस्टइंडीज़ के खिलाफ शुरू होने वाली नई सीरीज़ की तैयारी में जुटी है. रोहित शर्मा की अगुवाई में कई खिलाड़ी अहमदाबाद भी पहुंचने लगे हैं. इस बीच टीम इंडिया के नए स्टार सूर्यकुमार यादव ने नई गाड़ी खरीदी है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं. सूर्यकुमार यादव ने निसान की जोंगा कार खरीदी है, जो कि एक एसयूवी गाड़ी है. सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि मेरे नए टॉय हल्क को हैलो कहिए.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











