
टीम इंडिया की वेस्ट इंडीज पर शानदार जीत, पारी और 140 रनों से हराया, देेखें
AajTak
भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में वेस्ट इंडीज को पारी और 150 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. यह शुभमन गिल की कप्तानी में भारत की पहली घरेलू जीत है. भारत ने पहली पारी में 448 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में वेस्ट इंडीज की टीम दोनों पारियों में कुल मिलाकर एक दिन भी बल्लेबाजी नहीं कर पाई. रवींद्र जडेजा ने बल्लेबाजी में 104 रन बनाए और गेंदबाजी में चार विकेट झटके. ध्रुव जुरेल ने 125 और केएल राहुल ने 100 रन बनाए, जबकि मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लिए.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












