
टीम इंडिया की प्रैक्टिस जर्सी के रंग पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- हर चीज का भगवाकरण कर रही सरकार
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर भारतीय क्रिकेट का भगवाकरण करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. ममता ने कहा कि बीजेपी ने न केवल क्रिकेट टीम की प्रैक्टिस जर्सी, बल्कि मेट्रो स्टेशनों को भी भगवा रंग में रंग दिया है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीम इंडिया की जर्सी को लेकर सवाल उठाए हैं. ममता बनर्जी ने कहा सबकुछ गेरुआ रंग में रंगा जा रहा है. उनका सीधा निशाना बीजेपी की ओर था. सीएम ममता के इस बयान पर बीजेपी बीजेपी ने पलटवार किया और कहा कि ममता ने तो पूरे कोलकाता को नीले और सफेद रंग में रंग दिया है.
क्या कहा ममता ने मध्य कोलकाता के पोस्ता बाजार में जगधात्री पूजा के उद्घाटन अवसर सीएम ममता बनर्जी ने कहा, 'अब सब कुछ भगवा हो रहा है! हमें अपने भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है और मुझे विश्वास है कि वे विश्व विजेता बनेंगे... लेकिन जब वे अभ्यास करते हैं तो उनकी ड्रेस भी भगवा हो गई है...! वे पहले नीला रंग पहनते थे. यहां तक कि मेट्रो स्टेशनों को भी भगवा रंग में रंगा जा रहा है. एक बार मैंने सुना था कि मायावती ने अपनी मूर्ति बनवाई है, लेकिन अब यह सामान्य हो गया है...अब हर चीज का नाम नमो के नाम पर रखा जा रहा है. इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है.'
ममता बनर्जी ने किसी का नाम लिए बगैर इस कृत्य की निंदा की. उन्होंने कहा, 'मुझे उनकी मूर्तियां खड़ी करने पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन वो हर चीज को भगवा रंग में रंगने की कोशिश कर रहे हैं.मैंने एक बार देखा था कि मायावती ने अपनी एक मूर्ति बनवाई थी। उसके बाद, मैंने ऐसा कुछ नहीं सुना इस तरह की नौटंकी हमेशा फायदे की ओर नहीं ले जा सकती. सत्ता आती और जाती रहती है.' बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि 'यह देश जनता का है, न कि सिर्फ एक पार्टी की जनता का.'
बीजेपी का पलटवार ममता के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने कहा, 'हम विश्व कप के लिए टीम इंडिया में उनकी इच्छा का स्वागत करते हैं. जब वह कहती हैं कि टीम इंडिया का भगवाकरण हो गया है क्योंकि वे अभ्यास के दौरान भगवा जर्सी पहनते हैं तो उस तिरंगे के बारे में क्या कहें जहां भगवा सबसे ऊपर है? सूर्य की पहली किरण का रंग कैसा होता है? वह कहती हैं कि टीम इंडिया नीला रंग पहनने के लिए संघर्ष करती है, उन्हें पता होना चाहिए कि कूटनीतिक कारणों से भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नीले रंग का इस्तेमाल करता है. उन्होंने खुद शहर को नीले और सफेद रंग से रंगा है'
बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने कहा, "कुछ दिनों के बाद वह सवाल कर सकती हैं कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज में भगवा रंग क्यों है. हम ऐसे बयानों पर प्रतिक्रिया देना भी उचित नहीं समझते हैं."
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, नीदरलैंड के क्रिकेटर भी गेरुआ पहनते हैं , क्या वो हिंदू राष्ट्र बन गया है ? अगर गेरुआ टीम की जर्सी बना देगा तो TMC के लोग क्या करेंगे- गैलरी से नीचे कूद पड़ेंगे, या गंगा में कूद जायेंगे, उन्हें कुछ नहीं करना है .. किया जाना चाहिए .. लोग भारत को गेरू के नाम से जानते हैं ..'

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









