
टीम इंडिया की जर्सी के रंग का केक, चॉकलेट की ट्रॉफी और खिलाड़ियों की तस्वीर... वतन लौटे चैंपियंस का जोरदार वेलकम
AajTak
आईटीसी मौर्या होटल ने टीम इंडिया की जीत के मौके पर एक स्पेशल केक तैयार किया है. ये केक टीम इंडिया की जर्सी के रंग का है. इस केक की खास बात ये है कि इसे पूरी तरह से टीम इंडिया की जीत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया वतन लौट आई है. टीम के भारत लौटने पर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है. दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर आईटीसी मौर्या होटल तक प्रशंसक अपने खिलाड़ियों के लिए पलक-पावड़ें बिछाए हुए हैं. होटल पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों से टीम इंडिया का स्वागत किया गया. ऐसे में चर्चा में बना हुआ है एक केक.
आईटीसी मौर्या होटल ने टीम इंडिया की जीत के मौके पर एक स्पेशल केक तैयार किया है. ये केक टीम इंडिया की जर्सी के रंग का है. इस केक की खास बात ये है कि इसे पूरी तरह से टीम इंडिया की जीत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
केक का खास अट्रैक्शन उस पर लगी T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी है, जो दिखने में तो असली लगती है लेकिन इसे पूरी तरह से चॉकलेट से तैयार किया गया है. केक पर खिलाड़ियों की खास तस्वीरें भी लगाई गई है. साथ ही इस पर बीसीसीआई का लोगो भी दिखाया गया है. केक पर लिखा गया है, Big Winners Congratulations...
आईटीसी मौर्या के एग्जिक्यूटिव शेफ शिवनीत पहोजा का कहना है कि हमने वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए विशेष तौर पर ब्रेकफास्ट तैयार किया है. ये खिलाड़ी काफी समय से टूर पर थे और जीतकर वापस आए हैं. ऐसे में हम इन्हें स्पेशल ब्रेकफास्ट ऑफर करेंगे, खासकर ऐसी चीजें जो वो पसंद करते हैं और जिसके बारे में वे लगातार बात करते हैं. जैसे छोले भटूरे हैं. हमने मिलेट्स के पकवानों को भी शामिल किया है. इसके साथ ही हमने खिलाड़ियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए भी कई पकवान शामिल किए हैं.
उन्होंने कहा कि हमने चॉकलेट को भी उनके लिए खासतौर पर तैयार किया है. उनके होटलों के कमरों में भी चॉकलेट से बने ऐसे कई सामान होंगे, जो उन्हें पसंद आएंगे.
टीम इंडिया का 4 जुलाई का कार्यक्रम

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










