
टीपू सुल्तान की तलवार ब्रिटेन में हुई नीलाम, बनाया रिकॉर्ड
AajTak
टीपू सु्ल्तान ने 1782 से 1799 के बीच शासन किया था. यह तलवार टीपू सुल्तान के निजी कमरे से मिली थी. इस तलवार को ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना ने मेजर जनरल डेविड बेयर्ड को पेश की गई थी.
18वीं सदी के मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की तलवार ने ब्रिटेन में नीलामी का रिकॉर्ड बना दिया है. टीपू सुल्तान की यह तलवार 1.4 करोड़ पाउंड (लगभग 140 करोड़ रुपये) में नीलाम हुई है.
टीपू सु्ल्तान ने 1782 से 1799 के बीच शासन किया था. यह तलवार टीपू सुल्तान के निजी कमरे से मिली थी. इस तलवार को ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना ने मेजर जनरल डेविड बेयर्ड को पेश की गई थी.
नीलामी का आयोजन करने वाले बोनहम्स ने कहा कि यह तलवार उम्मीद से कई गुना अधिक बिकी है. टीपू सुल्तान की तलवार नीलामी के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब तक की सबसे महंगी बिकने वाली भारतीय वस्तु बनी है.
बोनहम्स इस्लामिक एंड इंडियन आर्ट के प्रमुख ओलिवर व्हाइट ने बताया कि यह तलवार टीपू सुल्तान से जुड़े सभी हथियारों में बहुत अहमियत रखती है. टीपू सुल्तान का इससे गहरा जुड़ाव था. यह उनके निजी कक्ष से मिली थी. इस तलवार का एक असाधारण इतिहास है.
टीपू सुल्तान की तलवार को ‘सुखेला’ यानी सत्ता का प्रतीक कहा जाता है. यह तलवान स्टील से बनी है और इस पर सोने से बेहतरीन नक्काशी की गई है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











