
टीचर की मार से खुला बच्ची का सिर, बाहर आया दिमाग, आखिर कब बंद होगी स्कूलों में हिंसा?
AajTak
इस बच्ची को टीचर ने इतना पीटा कि उसकी खोपड़ी बुरी तरह चोटिल हो गई. बच्ची की उम्र महज 9 साल है. वो अस्पताल के आसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है.
आपके लिए कोई इंसान बेहद कीमती है, इतना कि आप उसके लिए अपनी जान भी कुरबान कर सकते हैं. लेकिन क्या किसी अनजान शख्स को उसे सौंपेंगे? केवल भरोसा होने पर ही. वरना नहीं. लेकिन फिर भी इसे लेकर डर बना रहता होगा. अपने परिवार के लिए बच्चे भी ऐसे ही होते हैं. इन्हें खंरोच भी न आए इसके लिए माता पिता हर संभव कोशिश करते हैं. अगर वो थोड़ा सा बीमार पड़ जाएं, तो मां रात भर नहीं सोतीं. लेकिन शिक्षा के लिए इन बच्चों को खुद से दूर भी करना पड़ता है. बच्चे 8 से 9 घंटे स्कूल में ही बिताते हैं. लेकिन इस दौरान क्या वो पूरी तरह सुरक्षित हैं?
बीते कुछ वक्त से ऐसे मामले सामने आए, जिससे इस सवाल का जवाब 'हां' में नहीं मिल पा रहा. अब बच्चों को स्कूल भेजने से भी माता पिता को डर लगने लगा है. बता दें, इस वक्त पूरी दुनिया में एक 9 साल की बच्ची के मामले को लेकर चर्चा हो रही है. वो चीन में रहती है. इस वक्त अस्पताल में भर्ती है. उसे टीचर ने इतना पीटा कि खोपड़ी से दिमाग ही बाहर आ गया.
पूरी दुनिया में हो रही इस मामले की चर्चा
एक 9 साल की बच्ची को अस्पताल ले जाया गया. उसकी खोपड़ी में इतने जख्म थे कि आप सोच नहीं सकते. उसे कथित तौर पर टीचर ने मेटल से बने स्केल से पीटा. सिर पर इतनी बार स्केल मारा गया कि दिमाग ही लगभग बाहर आ गया था. खोपड़ी में हड्डी घुस गई थी. ये मामला चीन के हुनान प्रांत का है.
यहां के बोकाई मीक्सिहु प्राइमरी स्कूल की टीचर को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसने बच्ची के सिर पर इतना मारा कि 5 सेंटीमीटर गहरा घाव हो गया, जिससे बच्ची की खोपड़ी बुरी तरह चोटिल हो गई. उसे क्यों इतना मारा गया इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. ये घटना 6 सितंबर को हुई थी.
टीचर की पहचान सोंग माउमिंग के तौर पर हुई है. जब बच्ची की हालत खराब हुई, तो उसे स्कूल में मौजूद डॉक्टर के पास ले जाया गया. स्कूल ने इसे एक मामूली सी चोट बताया और कहा कि बस टांके लगाने की जरूरत है. मगर लड़की की हालत बिगड़ती देख स्कूल का स्टाफ उसे अस्पताल ले गया.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











