
'टिकट के बदले पैसे लिए...', महिला कांग्रेस महासचिव के पति का आरोप, राहुल गांधी को दी खुली चुनौती
AajTak
हरियाणा महिला कांग्रेस की महासचिव ने पार्टी के सीनियर नेताओं पर टिकट के लिए पैसे लेने का गंभीर आरोप लगाया है. महासचिव के पति ने राहुल गांधी को खुला चैलेंज देते हुए पार्टी में चल रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने का दावा किया है.
हरियाणा महिला कांग्रेस की महासचिव के पति गौरव कुमार ने पार्टी के सीनियर नेताओं पर टिकट के बदले पैसे लेने का गंभीर आरोप लगाया है. गौरव ने दावा किया है कि उन्होंने अपनी पत्नी के लिए विधानसभा चुनाव का टिकट लेने के बदले कांग्रेस नेताओं को पैसे दिए थे.
गौरव कुमार ने कहा, चैट में उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि हां, उन्होंने पैसे लिए हैं. मैंने अभी तक सिर्फ तीन या चार नेताओं के नाम बताए हैं, लेकिन इसमें और भी कई लोग शामिल हैं.
गौरव कुमार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी सीधा निशाना साधा. वहीं, 'उनकी पत्नी ने दावा किया कि पार्टी उनसे पैसे तो ले रही है, लेकिन बदले में उन्हें कोई सम्मान या फायदा नहीं मिल रहा है.'
राहुल गांधी को दिया ओपन चैलेंज
गौरव ने कहा, 'मैं राहुल गांधी को खुला चैलेंज दे रहा हूं... मैं आपको आईना दिखाऊंगा कि आपके अपने घर में क्या हो रहा है और आपके सीनियर नेता क्या कर रहे हैं... या तो वो आपके साथ कुछ गलत कर रहे हैं, या आप खुद ये सब करवा रहे हैं.'
दलित कार्ड और धोखे का आरोप गौरव कुमार की पत्नी ने पार्टी आलाकमान पर दलितों की उपेक्षा और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, 'मैं दलित समुदाय से आती हूं, मैं एक शहीद की बेटी हूं और मेरा परिवार 56 सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है. हमने करोड़ों रुपये दिए हैं... हमें झूठी उम्मीदें दी गईं... आलाकमान हमें धोखा दे रहा है.'

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







