
टिकट कंफर्म हो या ना हो... हिंदुस्तानियों के इन जुगाड़ से सीट मिलना है पक्की! देखें वीडियो
AajTak
त्योहारों का सीजन आते ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है, और खासकर दिवाली और छठ के मौके पर प्रवासी लोग अपने घर जाने के लिए जैसे किसी जंग में उतरते हैं. ट्रेन में जगह मिलना मुश्किल हो जाता है, सीट मिलना तो मानो असंभव सा होता है. कुछ ऐसे ही वायरल वीडियो, जहां यात्री भीड़ के बावजूद अपनी यात्रा को मजेदार और आसान बनाने के लिए नए-नए तरीके ढूंढ निकालते हैं.
त्योहारों का सीजन आते ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है, और खासकर दिवाली और छठ के मौके पर प्रवासी लोग अपने घर जाने के लिए जैसे किसी जंग में उतरते हैं. ट्रेन में जगह मिलना मुश्किल हो जाता है, सीट मिलना तो मानो असंभव सा होता है.
लेकिन इस भीड़भाड़ के बीच कई ऐसे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जहां लोग किसी न किसी तरीके से सीट पाने का जुगाड़ निकाल ही लेते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसे कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें लोग सीट न मिलने पर अपने अनोखे और मजेदार तरीके अपनाते नजर आते हैं.
चलिए देखते हैं कुछ ऐसे ही वायरल वीडियो, जहां यात्री भीड़ के बावजूद अपने लिए जगह बना ही लेते हैं.
इस वीडियो में एक शख्स को भीड़ से भरी ट्रेन के डिब्बे में अपने लिए जगह बनाते हुए देखा जा सकता है. वह व्यक्ति एक कपड़े को दोनों सिरों से बांधकर पालने की तरह झूला तैयार कर लेता है और इसी में आराम से बैठकर अपनी सीट का जुगाड़ कर लेता है. हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है.
इस वीडियो में एक यात्री को ट्रेन के बाथरूम के अंदर खड़े होकर यात्रा करते हुए देखा जा सकता है. ट्रेन के बाथरूम में कम से कम पांच लोग खड़े दिखाई देते हैं, जो सफर की भीषण भीड़ और सीट न मिलने की समस्या को बयां करता है.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह यात्री ट्रेन में सीट पाने के लिए खिड़की का रास्ता अपनाते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












