
टिकटों से कमाई, सरकारी लापरवाही और भारी भीड़... ऐसे हादसे का शिकार हुआ 'मौत का पुल'
AajTak
पुल की उम्र पूरी हो चुकी थी, लेकिन लालच की तो कोई उम्र नहीं होती. रविवार को गुजरात के मोरबी में पुल पर लालच का इतना बोझ डाल दिया गया कि वो बर्दाश्त नहीं कर सका और देखते ही देखते नदी में समां गया. इस पुल पर खड़े करीब 135 लोगों की जान चली गई. ये हादसा कैसे हुआ? क्यों हुआ? किसकी वजह से हुआ?
वो अंग्रेजों के जमाने का पुल था. झूलते हुए पुल पर चलना लोगों को झूले का अहसास कराता था. इस अहसास की कीमत थी 17 रुपये. हालांकि, पुल की उम्र पूरी हो चुकी थी लेकिन लालच की तो कोई उम्र नहीं होती. रविवार को भी उस पुल पर लालच का इतना बोझ डाल दिया गया कि वो बर्दाश्त नहीं कर सका और देखते ही देखते पुल नदी में समा गया. जिस पर खड़े करीब 135 लोगों की जान चली गई. ये हादसा कैसे हुआ? क्यों हुआ? किसकी वजह से हुआ? आइए आपको तफ्सील से बताते हैं.
कौन है असली जिम्मेदार?
गुजरात के मोरबी शहर में मच्छु नदी पर बने झूलते पुल की खौफनाक तस्वीरों को देखकर हर किसी का दिल दहल गया. पुल के गिरने का वो 35 सेकंड का वीडियो जितनी बार आंखों के सामने से गुजरता है, उतनी बार सिहरन पैदा करता है. लेकिन सवाल ये है कि लगभग 143 साल पुराने, सवा मीटर चौड़े और 233 मीटर लंबे उस पुल के टूटने का असली जिम्मेदार कौन है?
हादसे पर उठते संगीन सवाल
आखिर इस छोटे से कमजोर पुल पर एक ही वक्त में करीब 400 लोगों को जाने की इजाजत किसने दी? वो भी बाकायदा टिकट लेकर? लोगों को अंधाधुंध तरीके से टिकट बेचने से पहले प्रशासन ने इस ओर ध्यान क्यों नहीं दिया? क्या इस पुल को लोगों के लिए खोले जाने से पहले इसे फिटनेस सर्टिफिकेट दिया गया था या नहीं? अब हम मोरबी के झूलते पुल के हादसे से उपजे सवालों की पड़ताल करेंगे, ताकि आपको भी ये पता चल सके कि आखिर मोरबी में 135 लोगों की अकाल मौत का असली मुजरिम कौन है? और कैसे दोबारा ऐसे हादसे को होने से पहले ही रोका जा सकता है.
20 फरवरी 1879 को हुआ था उद्घाटन

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







