
टारगेट- अफीम, वजह- बर्बादी! अफगानिस्तान में क्या सीक्रेट ऑपरेशन चला रही थी अमेरिका की CIA?
AajTak
अफगानिस्तान की इकनॉमी को मजबूती देने वाले अफीम की खेती को अमेरिका ने कैसे बर्बाद किया. इसका खुलासा ऐसे समय में हो रहा है, जब ट्रंप प्रशासन ने ड्रग्स कार्टेल के खिलाफ अघोषित युद्ध छेड़ दिया है. अमेरिकी एजेंसी CIA ने दो दशक तक सीक्रेट मिशन चलाए थे.
अफगानिस्तान में 20 साल तक चले युद्ध में अमेरिका ने आसमान से वहां अनगिनत हथियार गिराए. इनमें विनाशकारी बम से लेकर मिसाइल तक शामिल हैं. इन सबके बीच अफगानिस्तान की धरती पर अमेरिका ने चुपके से अरबों छोटे-छोटे बीज भी गिराए. ये अफीम के एक तरह के संसोधित बीज थे. इन बीजों ने दशकों तक रणनीतिक तरीके से अफगानिस्तान की एक मुख्य फसल को बर्बाद कर दिया.
द वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक दशक से भी ज़्यादा समय से सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) अफगानिस्तान में अफीम की फसल को गुप्त रूप से प्रभावित करने के लिए एक बेहद सीक्रेट मिशन चला रही थी.
नए तरह के बीज से खत्म कर दी अफीम की खेती इस मिशन के तहत अफगानिस्तान के खेतों में विशेष रूप से संशोधित बीज बोए गए थे. इनसे ऐसे पौधे उगे जिनमें हेरोइन बनाने वाले रसायनों का लगभग कोई अंश नहीं था. इस सीक्रेट मिशन का पहले खुलासा नहीं किया गया था.
यह मिशन, अफगानिस्तान में 2001-2021 के अमेरिकी युद्ध और लैटिन अमेरिका से लेकर एशिया तक, दुनिया भर में नशीले पदार्थों से निपटने के अमेरिकी प्रयासों के लंबे, विवादास्पद इतिहास का एक अप्रकाशित अध्याय है.
दो दशक पहले शुरू हुआ था सीक्रेट मिशन इस गुप्त अभियान के पहलुओं से परिचित 14 लोगों ने इसकी पुष्टि की. सभी ने नाम न छापने की शर्त पर एक गोपनीय परियोजना के बारे में बताया. इस कार्यक्रम का खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब नशीले पदार्थों के खिलाफ युद्ध एक बार फिर सुरक्षा एजेंडे पर हावी हो रहा है.अतीत में ऐसे ही ड्रग युद्धों में भाग लेने वाले पूर्व अधिकारियों के अनुसार, दो दशक पहले अफगानिस्तान में अफीम के खिलाफ अमेरिका ने सीक्रेट लड़ाई शुरू की थी.
अमेरिका के मिशन को कमजोर कर रही थी 'अफीम की खेती' 2000 के दशक की शुरुआत में अफगानिस्तान में बढ़ता अफीम व्यापार अमेरिकी टारगेट को विफल कर रहा था. क्योंकि अमेरिकी सैनिक तालिबान को हराने, आतंकवादी समूहों का सफाया करने और कमजोर पश्चिमी समर्थित सरकार को स्थिर करने के लिए संघर्ष कर रहे थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











