
टाटा मोटर्स के शेयर में आज 6 फीसदी तक की भारी गिरावट, ये है वजह
AajTak
टाटा मोटर्स ने मंगलवार की शाम मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए. ये नतीजे शेयर बाजार बंद होने के बाद आए थे. जिसपर बुधवार को बाजार रिएक्ट कर रहा है. टाटा मोटर्स के नतीजे शेयर बाजार को पसंद नहीं आए.
मंगलवार को टाटा मोटर्स के शेयर में तेजी दर्ज की गई थी. मंगलवार को टाटा मोटर्स के शेयर एनएसई पर 3.53 फीसदी की बढ़त के साथ 332.45 पर बंद हुआ. लेकिन बुधवार को शेयर में गिरावट हावी है. इसके पीछे चौथी तिमाही के नतीजे को अहम कारण माना जा रहा है. (Photo: File) दरअसल, टाटा मोटर्स ने मंगलवार की शाम मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए. ये नतीजे शेयर बाजार बंद होने के बाद आए थे. जिसपर बुधवार को बाजार रिएक्ट कर रहा है. टाटा मोटर्स के नतीजे शेयर बाजार को पसंद नहीं आए. जिस वजह से बुधवार को शेयर 6 फीसदी तक लुढ़क गए. (Photo: File) अगर रिजल्ट की बात करें तो टाटा मोटर्स को मार्च तिमाही में स्टैंडअलोन 1,646 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 4,871 करोड़ रुपये का लॉस हुआ था. वहीं दूसरी ओर CLSA समेत दूसरे ब्रोकरेज हाउस ने खरीदारी की सलाह दी है. (Photo: File)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












