
टाटा मोटर्स के नतीजे, बिक्री में सुधार के बावजूद घाटे से उबर नहीं पा रही है कंपनी
AajTak
टाटा मोटर्स ने मंगलवार को मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. टाटा मोटर्स को मार्च तिमाही में स्टैंडअलोन 1,646 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 4,871 करोड़ रुपये का लॉस हुआ था.
टाटा मोटर्स ने मंगलवार को मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. टाटा मोटर्स को मार्च तिमाही में स्टैंडअलोन 1,646 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 4,871 करोड़ रुपये का लॉस हुआ था. (Photo: File) वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स का समेकित शुद्ध घाटा (कंसॉलिडेटेड नेट लॉस) 7,605 करोड़ रुपये रहा है. जबकि पिछले साल समान तिमाही में कंपनी को नेट लॉस 9,894 करोड़ रुपये हुआ था. (Photo: File) कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही में उसकी कुल आय 89,319.34 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 63,057 करोड़ रुपये थी. यह पिछले साल के मार्च तिमाही के मुकाबले करीब 40 फीसदी ज्यादा है. (Photo: File)
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











