
टल सकता था राजेंद्र नगर हादसा? घटना से तीन दिन पहले छात्रा ने की थी जलभराव की शिकायत
AajTak
RAU's IAS कोचिंग सेंटर में आईएएस की तैयारी कर रहीं कनिष्का तिवारी ने घटना (24 जुलाई) से तीन दिन पहले इलाके में जलभराव की शिकायत दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी में दर्ज कराई थी. उन्हें पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का फोन भी आया था जिन्होंने कहा कि शिकायत एमसीडी को भेज दी गई है.
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन जारी है. अब तक कोचिंग सेंटर के मालिक और कोऑर्डिनेटर समेत सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. अब पता चला है कि कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा ने हादसे से कुछ दिनों पहले ही जलभराव को लेकर पीडब्ल्यूडी में शिकायत दर्ज कराई थी.
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने किया था फोन
RAU's IAS कोचिंग सेंटर में आईएएस की तैयारी कर रहीं कनिष्का तिवारी ने घटना (24 जुलाई) से तीन दिन पहले इलाके में जलभराव की शिकायत दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी में दर्ज कराई थी. उन्हें पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का फोन भी आया था जिन्होंने कहा कि शिकायत एमसीडी को भेज दी गई है.
इससे पहले यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र किशोर सिंह कुशवाहा ने 26 जून को दिल्ली सरकार को RAU's IAS कोचिंग के बेसमेंट में बिना NOC क्लासरूम संचालित करने की शिकायत दी थी. किशोर ने यह शिकायत पब्लिक ग्रीवेंस पोर्टल के माध्यम से ये की थी. शिकायत में किशोर ने किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना भी जताई थी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











