
टमाटर और अदरक की चोरी... 66 दुकानों के चटकाए चोरों ने ताले, लाखों का माल पार
AajTak
शहर के सदर थाना क्षेत्र के बड़ा दुर्गा मंदिर रोड टंगरा सब्जी मार्केट मौजूद है. 5 तारीख की रात को चोरी की घटना को बदमाशों में अंजाम दिया. सुबह जब दुकानदार मंडी पहुंचे तो उनके होश ही उड़ गए. 66 दुकानों के ताले चटके हुए थे. दुकानों में मौजूद सब्जियां, तौल कांटे और दूसरा सामान गायब था.
जैसे-जैसे टमाटर और अदरक दाम महंगा होता जा रहा है. वैसे-वैसे टमाटर और अदरक के चोरी होने की खबरें भी सामने आ रही हैं. एक बार फिर भारी मारा में टमाटर और अदरक को चुरा लिया गया है. मामला झारखंड के गुमला का है. यहां पर 66 दुकानों के ताले तोड़े गए और उनमें रखे टमाटर और अदरक चोरी कर लिया गया है. साथ ही चोरी करने वालों में 2 लाख रुपए कीमत के इलेक्ट्रोनिक तोल कांटे भी चोरी कर लिए हैं.
दरअसल, गुमला शहर के सदर थाना क्षेत्र के बड़ा दुर्गा मंदिर रोड टंगरा सब्जी मार्केट मौजूद है. 5 तारीख की रात को चोरी की घटना को बदमाशों में अंजाम दिया. सुबह जब दुकानदार मंडी पहुंचे तो उनके होश ही उड़ गए. 66 दुकानों के ताले चटके हुए थे. दुकानों में मौजूद सब्जियां, तौल कांटे और दूसरा सामान गायब था.
चोर इन दुकानों से करीब 50 किलो टमाटर, 10 किलो अदरक सहित दूसरी अन्य सब्जियों सहित 2 लाख की कीमत के तौल कांटे चोरी करके फरार हो गए. चोरी की घटना के बाद दुकानदारों में गुस्सा गए और उन लोगों ने मंडी बंद का ऐलान कर दिया. जमकर हंगामा मचाया और जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे.
देखें वीडियो...
घटना की सूचना मिने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने दुकानदारों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. सदर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने कहा कि चोरों की तलाश की जा रही है. आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को तलाशा जा रहा है. जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









