
टमाटर उगाने वाला और खाने वाला दोनों परेशान, फिर खुश कौन... बढ़ते दामों की क्या है वजह?
AajTak
देश भर इस वक्त टमाटर के दाम के चिंताजनक तरीके से बढ़ गए हैं. बीते दिनों 40 से 50 रुपये किलो तक बिक रहे टमाटर तीन दिन में 100 से 120 रुपये प्रति किलो की रेंज में पहुंच चुके हैं. एक खास बात और सामने आई है कि भले ही मंडियों में टमाटर के दाम आसमान छू गए हैं, लेकिन किसान के हाथ फिर भी खाली के खाली हैं.
बीते तीन दिनों से टमाटर ऐसा सुर्ख हुआ है कि इसका असर सीधा आपके घर के बजट पर पड़ा है. आलू-प्याज और टमाटर रसोई की ऐसी तीन जरूरतें हैं जो न हों तो रसोई का स्वाद बिगड़ जाता है और इनके दाम बढ़ जाएं तो घर का बैंक बैंलेस. ये तीनों सब्जियां बारहमासी हैं. अगर आप पिछले तीन दिन में सब्जी लेने बाजार गए होंगे तो टमाटर के दाम सुनते ही आप चौंक गए होंगे. सोच रहे होंगे कि अभी तो ये ज्यादा से ज्यादा चालीस रुपये किलो रहा होगा, बहुत हुआ तो पचास का, लेकिन, 100-120 रुपये किलो कैसे हो गया.
क्यों हर साल देश में आती है टमाटर क्राइसिस इस दाम के सुनने के बाद आपने अपनी जरूरतें कम कर ली होंगी, और आधा किलो या एक पाव टमाटर ही लेकर आए होंगे. अब सोचने वाली बात और कुछ सवाल... टमाटर इसी मौसम में लगभग हर साल अचानक क्यों इसी तेजी के साथ महंगा हो जाता है? टमाटर क्यों महंगा हो रहा है ? क्या बारिश की वजह से ? अगर हां तो, क्या हर साल बारिश में महंगा टमाटर खाने की आदत जनता डाले? क्या किसान को महंगे टमाटर का कोई फायदा होता है? अगर नहीं तो बीच का मुनाफा कौन खा रहा है ?
देश में अचानक आने वाली इस टमाटर क्राइसिस का समाधान क्या है ? क्या मिसमैनेजमेंट की वजह से टमाटर को हर साल महंगा करके बेचा जा रहा है ? टमाटर
अभी मई की ही बात है, जिस टमाटर को फेंकने की नौबत किसान के सामने थी, जिसके लिए पांच रुपए भी किसान नहीं पा रहा था. जून के अंत में वही टमाटर क्यों महंगाई के मारे लाल होकर 120 रुपए तक पहुंच गया है ? पिछले कुछ वक्त से क्या देश में हर साल गर्मी के सीजन में टमाटर फेंका जाता है. किसान के पास सिवाए टमाटर को खुद ही बर्बाद करने के चारा नहीं होता और फिर बारिश आते ही टमाटर की कीमत सेब के बराबर हो जाती है. ऐसा आखिर क्यों है?
भारत से बीते साल 89 हजार मीट्रिक टन टमाटर हुआ निर्यात खाद्य तेल हो या ईंधन, जब भी महंगा होता है तो इसके पीछे की वजह आयात बताई जाती है. क्या टमाटर भी बाहर से आयात करना पड़ता है? क्या टमाटर भी देश को आयात करना होता है जो अभी 100 रुपये के पार चल रहा है ? दुनिया में चीन के बाद टमाटर की उपज सबसे ज्यादा भारत में होती है. भारत हर वर्ष करीब दो करोड़ टन टमाटर की फसल तैयार कर रहा है. आंकड़े बताते हैं कि भारत ने पिछले वर्ष 89 हजार मीट्रिक टन टमाटर का निर्यात भी किया है. इससे ये बात तो साफ हो गई कि भारत के किसान टमाटर उगाने में कमजोर नहीं है.
लोगों से ताने सुन रहे छोटे सब्जी विक्रेता अगर आप एक किलो टमाटर लेंगे तो इसमें 9 पीस टमाटर चढ़ेंगे. एक टमाटर की कीमत 11 रुपए की हो गई है. भोपाल के एक सब्जी विक्रेता से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, सौ रुपए पार चल रहे टमाटर खरीदने आ रही जनता दाम सुनते ही भड़क जाती है. वह कहते हैं कि कई बार तो लोग गाली बक के जा रहे हैं. कहते हैं कि लूटने बैठा है. वहीं, एक ग्राहक ने कहा कि टमाटर लेने आए हैं, 120 का है, सोचा था एक किलो लेंगे. पाव भर लेकर जा रहे हैं वहीं एक और शख्स ने भी कहा कि, चालीस-पचास में हिम्मत कर भी लें. अस्सी सौ में हिम्मत कैसे करें, अब पाव या आधा किलो ले जाते हैं. जयपुर में भी यही हाल है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







