
टच कंट्रोल्स और 24 घंटे की बैटरी के साथ नए वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च, कीमत 1,499 रुपये
AajTak
Boult Audio ने भारत में अपने नए TWS ईयरबड्स AirBass Z1 को लॉन्च कर दिया है. इन नए ईयरबड्स को देश में ब्लैक, ब्लू और वाइट कलर ऑप्शन में उतारा गया है.
Boult Audio ने भारत में अपने नए TWS ईयरबड्स AirBass Z1 को लॉन्च कर दिया है. इन नए ईयरबड्स को देश में ब्लैक, ब्लू और वाइट कलर ऑप्शन में उतारा गया है. इनमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 और 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ दी गई है. Boult Audio AirBass Z1 TWS की कीमत भारत में 1,499 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे ऐमेजॉन से 21 मार्च से खरीद पाएंगे. साथ ही में ग्राहकों को 1 साल की वॉरंटी भी मिलेगी. ये ईयरबड्स वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए IPX5 सर्टिफाइड हैं. इस हेडसेट के यूनिक डिजाइन की वजह से इसमें पैसिव नॉयज कैंसिलेशन भी मिलता है. इन बड्स में 10mm डायनैमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं. कनेक्टिविटी के लिए इस ऑडियो डिवाइस में ब्लूटूथ v5.0 का सपोर्ट दिया गया है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












