
टक्कर के बाद कार के ऊपर आई 'बॉडी'! महिला चलाती रही कार
AajTak
Malaysia Weird accident: मलेशिया में एक भयानक सड़क हादसे का वीडियो वायरल हुआ, जहां महिला चौराहे पर कार को नियंत्रित नहीं कर पाई और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. मामले की जांच जारी है, जब हादसा हुआ तो महिला के साथ अन्य लोग भी कार में मौजूद थे.
67 साल की महिला कार ड्राइवर ने एक चौराहे पर 26 साल के बाइक सवार को कार से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर खाकर बाइक सवार कार के ऊपर आ गया. दुर्घटना में उसकी मौत हो गई. लेकिन महिला ड्राइवर कार की छत पर बाइक सवार की लाश के साथ ड्राइविंग करती रही. इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो दिल दहलाने वाला है.
यह मामला मलेशिया के कुआला सेलंगोर कस्बे का है जहां 23 जून को यह हादसा हुआ. इस वीभत्स हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
सीनियर सिटीजन महिला टक्कर मारने के बाद करीब 2 किलोमीटर तक कार चलाती रहीं. इस दौरान बाइक सवार युवक की लाश उनकी कार के ऊपर ही थी. इसके बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने उन्हें टोका और हादसे के बारे में बताया.
मौके पर ही हो गई बाइकसवार की मौत वहीं, इस मामले में पुलिस के प्रवक्ता का बयान भी आया है. उन्होंने कहा कि महिला चौराहे पर कार को नहीं रोक पाई, इस कारण यह दुर्घटना हुई. कुआला सेलंगोर के पुलिस चीफ रमली कासा ने बताया कि टक्कर जोरदार थी, इस कारण बाइक सवार टक्कर खाकर कार की छत पर पहुंच गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
महिला के साथ थे परिजन जब यह हादसा हुआ तो महिला अपने भाई और दोस्तों के साथ थीं. वहीं, बाइकसवार की लाश को पास के ही अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिस बुजुर्ग महिला ने बाइक सवार को टक्कर मारी, वह कई तरह की बीमारियों से जूझ रही हैं. इनमें डायबिटीज, किडनी की परेशानी, हाई ब्लड प्रेशर शामिल हैं. महिला को भी शरीर के निचले हिस्से में चोट आई है. हादसे की जांच जारी है.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.









