
'झूठी जानकारी को बढ़ावा नहीं...', गलगोटिया यूनिवर्सिटी के तीन ब्लंडर्स, सरकार ने बताई Expo से बाहर करने की वजह
AajTak
गलगोटिया यूनिवर्सिटी का नाम भारत की उन प्राइवेट यूनिवर्सिटी में आता है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई कराई जाती है. अगर आप चार साल के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग में बीटेक की पढ़ाई करते हैं तो हर साल की पढ़ाई का खर्च करीब दो लाख रुपये होगा और चार साल की पढ़ाई का खर्च लगभग 8 लाख रुपये होगा.
ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी के झूठ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की फजीहत करा दी है. लेकिन जिस AI समिट के लिए भारत ने इतनी मेहनत की. जिस समिट की वजह से AI सेक्टर में भारत की बढ़ती भूमिका को लेकर नई चर्चा शुरू हुई और जिसे India’s AI Moment तक कहा जा रहा है. क्या उस अंतरराष्ट्रीय समिट को सिर्फ एक यूनिवर्सिटी के झूठ की वजह से बर्बाद मान लिया जाएगा.
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने जो झूठ बोला और जो गलती की है, वो किसी अपराध से कम नहीं है. जिस समिट को भारत अपनी आवाज बनाकर पूरी दुनिया तक ये संदेश पहुंच रहा है कि हम भी अब अमेरिका और चीन से पीछे नहीं रहेंगे और अपने खुद के AI मॉडल और टूल बनाएंगे. उस सम्मेलन में चीन के रोबोटिक डॉग को अपना बताकर गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने भारत की छवि को बहुत-बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाया.
ऐसे कई वीडियो हैं, जिनसे पता चलता है कि इस यूनिवर्सिटी से जुड़े एक-एक प्रोफेसर और छात्र को इस बात की पूरी जानकारी थी कि ये रोबोटिक डॉग इस यूनिवर्सिटी ने खुद नहीं बनाया है बल्कि इसे चीन की एक रोबोटिक्स कंपनी Unitree Robotics से खरीदा गया है.
लेकिन इस बात को जानते हुए भी गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह ने शब्दश: ये कहा कि इस रोबोटिक डॉग को उनकी यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने विकसित किया है. बड़ी बात ये है कि जब चीन के मीडिया ने इस दावे का खंडन किया और गलगोटिया यूनिवर्सिटी के झूठ की पोल खोल दी, तब भी इस यूनिवर्सिटी ने अपने आधिकारिक बयान में इस झूठ को स्वीकार नहीं किया.
इस यूनिवर्सिटी के प्रबंधन ने अपने एक झूठ को बचाने के लिए कई और झूठ बोले और ये कहा कि यूनिवर्सिटी ने कभी इस बात का दावा नहीं किया कि इस रोबोटिक डॉग को उसके द्वारा बनाया गया है. प्रोफेसर नेहा सिंह ने भी खुद अपने झूठ को 'स्वीकार' करने से इनकार कर दिय और कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है जबकि ये सच नहीं है.
प्रोफेसर नेहा सिंह के दोनों बयानों को देखेंगे तो आपको खुद समझ आएगा कि उन्होंने ही चीन के रोबोटिक डॉग को अपनी यूनिवर्सिटी का रोबोटिक डॉग बताया और बाद में इस झूठ को छिपाने के लिए कई और झूठ बोले.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







