
झील का किनारा, जली हुई कार और तीन लाशें... ट्रिपल मर्डर की खौफनाक साजिश या फिर हादसा?
AajTak
जिले के एसपी अशोक केवी ने आगे बताया कि पुलिस को शक है कि यह हत्या का मामला है और इसी वजह से बड़े स्तर पर इस मामले की जांच जोरों पर हैं. पुलिस के अनुसार, कार से मिले जले हुए शवों की पहचान करना किसी भी हाल में मुमकिन नहीं है.
कर्नाटक में बेंगलुरु से लगभग 70 किलोमीटर दूर तुमकुरु शहर के बाहरी इलाके में एक झील के तल पर एक जली हुई कार मिली है. कार मिलने तक तो बात फिर भी ठीक थी. लेकिन बात तब आगे बढ़ गई, जब उस जली हुई कार से तीन लोगों की जली हुई लाशें भी बरामद हुई. पुलिस ने उस जली हुई कार को बाहर निकाला और तीनों अज्ञात लोगों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया. पुलिस को सूचना मिली थी कि तुमकुरु में कुचांगी झील के तल पर एक कार है. पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो वहां पर एक जली हुई कार पाई गई. तुमकुरु के पुलिस अधीक्षक (SP) अशोक केवी ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि यह घटना संभवत: आधी रात की है. लेकिन यह मामला उनके संज्ञान में शुक्रवार की दोपहर को आया.
जिले के एसपी अशोक केवी ने आगे बताया कि पुलिस को शक है कि यह हत्या का मामला है और इसी वजह से बड़े स्तर पर इस मामले की जांच जोरों पर हैं. पुलिस के अनुसार, कार से मिले जले हुए शवों की पहचान करना किसी भी हाल में मुमकिन नहीं है. जली हुई कार कुचांगी झील से निकाल लिया गया.
तुमकुरु के पुलिस अधीक्षक (SP) अशोक केवी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि वो नहीं जानते कि घटना कैसे घटी? उनकी जांच जारी है. यह हत्या का मामला हो सकता है. शक की एक वजह ये भी है कि दो डेड बॉडी कार के बूट स्पेस में थीं और तीसरी बॉडी पिछली सीट पर. जबकि आगे की सीटों पर कोई मौजूद नहीं था. इसलिए पुलिस हर पहलू से इस मामले की जांच कर रही है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











