
झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचे Rail Minister, किया औचक निरीक्षण, देखें
AajTak
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलवार सुबह ओडिशा के झाड़सुगुड़ा स्टेशन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उनके साथ एक भी रेलवे का अफसर नहीं था. मंत्री बिना सूचना दिए अकेले ही स्टेशन पहुंचे गए थे. रेल मंत्री स्टेशन के अंदर स्टॉल चालक और वहां काम कर रहे रेल कर्मचारियों से मिले और स्टॉल पर ही चाय की चुस्की का आनंद भी लिया. इस दौरान रेल कर्मचारियों ने खुलकर अपनी बातों को रेल मंत्री के सामने रखा, रेल मंत्री ने भी उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया. अपने दौरे के दौरान ही वह अचानक स्टेशन के कंट्रोल रूम में भी पहुंच गए. उन्होंने वहां तैनात स्टाफ से ट्रेनों के संचालन को लेकर कई सवाल किए. देखिए.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












