
झारखंड: PM किसान सम्मान निधि के नाम पर करते थे ठगी, 9 साइबर अपराधी हुए गिरफ्तार
AajTak
झारखंड के देवघर पुलिस ने 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने 9 मोबाइल फोन और 15 सिम कार्ड बरामद किए हैं. ये साइबर अपराधी लोगों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पैसा दिलाने, तो कभी बिजली का बिल जमा कराने के नाम पर भोले-भाले लोगों से ओटीपी लेकर ठगी करते थे.
झारखंड के देवघर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नाम पर साइबर ठगी करने वाला 9 साइबर अपराधियों (Cyber Criminals) को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने 14 मोबाइल फोन और 15 सिम कार्ड बरामद किए हैं.
जानकारी के मुताबिक, देवघर पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाती रहती है. इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहनपुर क्षेत्र में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने 9 साइबर अपराधियों को दबोच लिया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आए अपराधी सरकारी योजनाओं के नाम पर भोले-भाले लोगों को अपने चंगुल में फंसाता था.
सरकारी योजना के नाम पर ठगी
ये साइबर अपराधी लोगों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पैसा दिलाने के नाम पर लोगों से ओटीपी लेकर ठगी करते थे. कभी बिजली बिल के बकाया भुगतान जमा कराने के लिए बिजली विभाग का अधिकारी बनकर बातों में फंसा लेते थे.
इसके अलावा गूगल सर्च इंजन में कस्टमर केयर का फर्जी हेल्पलाइन नंबर डालकर भी लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. काफी दिनों से ठगी की शिकायतें मिलने के बाद से ही पुलिस इन ठगों की तलाश में जुटी हुई थी.
मामले में देवघर साइबर थाना प्रभारी के एन सिंह ने बताया, "देवघर पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर 9 साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों से 14 मोबाइल और 15 सिम कार्ड बरामद किए हैं. फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. साथ ही यह जानने की कोशिश कर रही है कि अभी तक कितने लोगों को उन्होंने ठगी का शिकार बनाया है."

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










