
झारखंड: 11 दिन पहले अगवा हुए शिक्षक का मिला शव, परिजनों ने कहा- हुई है हत्या
AajTak
झारखंड के कोडरमा में 11 दिन पहले अगवा हुए शिक्षक का शव जंगल से बरामद हुआ है. रिटायर्ड शिक्षक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से काम नहीं किया और उनकी हत्या की गई है. परिजनों के मुताबिक मृतक के मोबाइल से पैसे भी ट्रांसफर किए गए हैं.
झारखंड के कोडरमा में 11 दिए पहले अगवा हुए रिटायर शिक्षका का अब शव बरामद हुआ है. 31 जनवरी को अपहृत सेवानिवृत्त शिक्षक गिरिजा नंदन प्रसाद का शव शनिवार को कोडरमा के डंगरा पहाड़ जंगल से संदिग्ध स्थिति में बरामद हुआ.
शव मिलने के बाद अब परिजन पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और पिता की हत्या होने का आरोप लगा रहे हैं. बता दें कि गिरिजा नंदन प्रसाद के शव की शिनाख्त उनके बड़े बेटे ने की है.
शव के पास ही गिरिजा नंदन प्रसाद का चश्मा, मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुआ है. शिक्षक के गायब होने के बाद 3 फरवरी को परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज करा दिया था लेकिन पुलिस उन्हें नहीं ढूंढ पाई थी.
फिलहाल पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. वहीं मृतक के बेटे का आरोप है कि पिता के अकाउंट से यूपीआई ट्रांजैक्शन भी हुआ था लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने घोर लापरवाही बरती. बेटे का आरोप है कि पुलिस ने मोबाइल को ट्रैक करने में काफी समय लगा दिया.
वहीं पुलिस की तरह से कहा जा रहा है कि अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद ही एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर सेवानिवृत्त शिक्षक को तलाशने का कार्य शुरू कर दिया गया था.
पुलिस ने शव को लेकर कहा कि वो पूरी तरह से डी कंपोस्ट हो गया है, ऐसा लग रहा है कि उनकी मौत कई दिन पहले ही हो गई है. परिजनों की माने तो गिरिजा नंदन प्रसाद की ना तो किसी से दुश्मनी थी और ना ही कोई पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












