
झारखंड रोप-वे हादसा: हेलिकॉप्टर से छूटा हाथ-दिल दहला देगा ये वीडियो, अब भी अटके 10 लोग
AajTak
झारखंड रोपवे हादसे में 40 घंटे से कई जिंदगियां हवा में अटकी हुई हैं. कल रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वायुसेना के हेलीकॉप्टर को पकड़ने की कोशिश के दौरान गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
झारखंड के देवघर में हुए रोपवे हादसे के लगभग 40 घंटे बीत जाने के बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा नहीं हो सका है. अभी 10 लोग रोपवे की ट्रॉलियों में हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वायुसेना के हेलीकॉप्टर को पकड़ने की कोशिश के दौरान गिरने से एक युवक की मौत हो गई. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल है.
रोपवे चलाने वाली दामोदर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जनरल मैनेजर महेश महतो के अनुसार, रोपवे दुर्घटनाग्रस्त होने से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इलाज के दौरान एक की मौत हो गई थी, वहीं 48 लोग रोपवे में फंसे थे. एक व्यक्ति की रेस्क्यू के दौरान गिरने से मौत हो गई.
38 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया. अभी भी 10 लोग वहां फंसे हुए हैं. महेश महतो के मुताबिक रात हो जाने की वजह से रेस्क्यू को रोक दिया गया था और वहां फंसे लोगों को ड्रोन के माध्यम से खाना-पानी पहुंचाया गया.
यहां देखें दर्दनाक हादसे का वीडियो-
रघुवर दास ने लगाए कई आरोप
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि इस निष्क्रिय सरकार के कारण देवघर में यात्री रोपवे में हवा में लटके हुए हैं. सरकार का कोई भी प्रतिनिधि घटनास्थल पर नहीं पहुंचा. न तो आपदा मंत्री और न ही पर्यटन मंत्री. जो इसी क्षेत्र से आते हैं एवं कल देवघर में ही थे. इससे यह दिखाता है कि घटना को लेकर हेमंत सरकार कितनी गंभीर है.

भारत ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में अमेरिका के नेतृत्व वाले ‘Pax Silica’ गठबंधन से जुड़कर वैश्विक तकनीकी समीकरण बदल दिए हैं. इसका उद्देश्य सिलिकॉन स्टैक, खनिज संसाधन, सेमीकंडक्टर और AI सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यह कदम चीन की तकनीकी पकड़ को चुनौती देता है और भविष्य की स्थिरता में भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत करता है.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.








