
झारखंड: रॉन्ग नंबर से बात करते बढ़ी नजदीकी, फिर अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल
AajTak
पुलिस ने अपील है कि इस तरह के रॉन्ग कॉल आए और कोई गलत इरादे से आपसे बात करने की कोशिश करे तो उसका विरोध करें. अपरिचित के झांसे में आने से बचें नहीं तो जरा सी चूक जिंदगी पर भारी पड़ सकती है.
झारखंड के खूंटी में एक युवक और युवती के बीच रॉन्ग नंबर से बात शुरू हुई और फिर ये बातचीत प्यार में बदल गई. काफी दिनों तक फोन पर दोनों के बीच बातचीत चलती रही. इस बीच युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे धमकी देने लगा. जिससे युवती डर गई और जो युवक कहता वह वही करती. अश्लील वीडियो बनाने के बाद युवक ने धमकी दी कि वह वीडियो वायरल कर देगा, जिससे उसकी बदनामी हो जाएगी. एक दिन युवक ने गांव की दो महिलाओं के मोबाइल पर यह अश्लील वीडियो भेज दिया.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









