
झारखंड में श्रद्धालुओं से भरी वैन दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत और 15 घायल
AajTak
झारखंड के हजारीबाग में श्रद्धालुओं से भरी वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. जहां श्रद्धालुओं को ले जा रही एक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 15 अन्य घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर सभी का इलाज जारी है. घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.
दुर्घटना के संबंध में बरही उपमंडल पुलिस अधिकारी सुरजीत कुमार ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना करसो गांव के पास उस समय हुई, जब श्रद्धालु राजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर के दर्शन करने के बाद बिहार के नवादा लौट रहे थे.
यह भी पढ़ें: नेपाल में भीषण बस एक्सीडेंट, 14 लोगों की मौत, 19 घायल
घायलों का शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जारी है इलाज
मृतकों की पहचान देवानंद उर्फ देवचंद चौहान (50), सौरव चौहान (30) के रूप में हुई है. दोनों एक ही परिवार के हैं. जबकि तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. घायलों को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.
पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना तब हुई, जब चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. वाहन से नियंत्रण खोते ही वाहन सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकराने के बाद पलट गया. जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य घायलों को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











