
झारखंड में मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश और बिजली गिरने का रेड अलर्ट, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद
AajTak
एक सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य सरकार ने 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए हैं. मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों के लिए अत्यधिक भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने के लिए 'रेड अलर्ट' और चार जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है.
झारखंड की राजधानी रांची और देवघर में लगातार बारिश से प्रभावित निचले इलाकों से लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीमें शुक्रवार को तैनात की गई हैं. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि रांची के सदर थाना क्षेत्र के न्यू बंदगारी इलाके सहित निचले इलाकों में बचाव अभियान जारी है.
एनडीआरएफ के ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा, 'डिप्टी कमांडेंट विनय कुमार के नेतृत्व में हमारी टीम ने अब तक रांची के निचले इलाकों से लगभग 40 लोगों को बचाया है.' एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश के कारण सभी जिले अलर्ट पर हैं. रांची में 90 मिमी बारिश दर्ज की गई है.
झारखंड में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद
एक सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य सरकार ने 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए हैं. मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों के लिए अत्यधिक भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने के लिए 'रेड अलर्ट' और चार जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है.
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए भारी बारिश के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार द्वारा राज्य में संचालित सभी प्रकार के स्कूलों (सरकारी एवं निजी) की 12वीं तक की कक्षाओं को कल दिनांक 3 अगस्त को बंद रखने का आदेश दिया है.
भारी बारिश से जूझ रहे देश के कई इलाके देश के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और केरल के वायनाड में मौसम के चलते भूस्खलन और बाढ़ जैसी त्रासदियां आ गई हैं. दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव देखा जा रहा है. मूसलाधार बारिश के बाद दिल्ली की शिक्षामंत्री अतिशी ने ऐलान किया था कि शहर के सभी स्कूल 1 अगस्त को बंद रहेंगे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







