
झारखंड में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
AajTak
पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है. घटना 8 मार्च की है.
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र में मां और बेटे की धारदार हथियार से निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने हत्या के इस मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है. घटना 8 मार्च की है. जानकारी के मुताबिक, मृतका के पति कर्म सिंह गंझू की तहरीर पर गुदड़ी थाने में बराय बरजो, रामराय बरजो और मंगल बरजो के खिलाफ 9 मार्च को हत्या का मामला दर्ज किया गया था. हत्या का मामला दर्ज करने के बाद जिला पुलिस के साथ ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 60 बटालियन ने मृतका की तलाश के लिए संयुक्त सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया था.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











