
झारखंड में आतंकी नेटवर्क का खुलासा... इंडियन मुजाहिदीन का सदस्य गिरफ्तार, संदिग्ध दस्तावेज बरामद
AajTak
झारखंड की एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए धनबाद से चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों का कथित रूप से ISIS और इंडियन मुजाहिदीन से संबंध था. पुलिस ने जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आतंकियों से कई संदिग्ध दस्तावेज और अहम जानकारी प्राप्त की है, जिससे इनके विस्तृत नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है. अब ATS इनसे और भी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है.
झारखंड एटीएस ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इन सभी पर प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़ाव का आरोप है. गिरफ्तारियां धनबाद के एक संवेदनशील इलाके से की गईं, जहां से एटीएस को कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद हुए हैं. पूछताछ और प्राथमिक जांच में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर अब जांच एजेंसियां नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही हैं.
जानकारी के अनुसार, धनबाद जिले के भूली ओपी थाना क्षेत्र स्थित शमशेर नगर से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक की पहचान प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'इंडियन मुजाहिदीन' के सक्रिय सदस्य अम्मार याशर के रूप में हुई है. बाकी तीनों का संबंध अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन ISIS से जोड़ा जा रहा है.
झारखंड एटीएस ने गिरफ्तार संदिग्धों के पास से प्रतिबंधित संगठन से जुड़े कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं. इन लोगों की गतिविधियां लंबे समय से संदिग्ध थीं और एटीएस की नजर इन पर बनी हुई थी. इनपुट्स की पुष्टि होने के बाद एटीएस ने एक गुप्त ऑपरेशन के तहत इन्हें धर दबोचा.
यह भी पढ़ें: 2 आतंकी पेड़ों के पीछे से आए, एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर एक पल में 7 लोगों को मार डाला... पहलगाम हमले की NIA जांच में खुलासा
एटीएस की पूछताछ में बड़ा खुलासा तब हुआ, जब पहले से रिमांड पर चल रहे हिज्ब उत-तहरीर (HIZB-UT-TAHRIR) के सदस्य अयान जावेद ने पूछताछ के दौरान अम्मार याशर और अन्य सहयोगियों के नाम उजागर किए.
चारों गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. एटीएस अब इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस गिरफ्तारी से एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हो सकता है. झारखंड एटीएस आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां कर सकती है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







